{"_id":"69ac2377b3e4fc33ee074a82","slug":"video-silt-cleaning-and-soil-filling-on-approach-road-for-beautification-of-kathal-nala-intensified-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटहलनाला सौंदर्यीकरण के लिए सिल्ट सफाई व एप्रोच मार्ग पर मिट्टी भराई हुई तेज, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटहलनाला सौंदर्यीकरण के लिए सिल्ट सफाई व एप्रोच मार्ग पर मिट्टी भराई हुई तेज, VIDEO
बलिया शहर के पश्चिमी छोर से बहने वाले कटहलनाला का सौंदर्यीकरण का कार्य तेज हो गया है। कटहलनाला की सिल्ट सफाई के साथ ही एप्रोच मार्ग पर मिट्टी की भराई कार्य तीव्र गति से चल रहा है। शनिवार को सीआरओ त्रिभुवन व ईओ सुभाष कुमार संग सीएनडीएम के अधिकारियों ने कटहलनाला पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरओ ने मानसून से पहले कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
कटहलनाला के सौंदर्यीकरण के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भूमि पूजन किया था। वहीं, इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में रखा है। कटहनाला के सौंदर्यीकरण का कार्य रामपुर महावल में 300 मीटर प्रगति पर है। इसमें सिल्ट सफाई और मिट्टी भराई के साथ एप्रोच रोड का मिट्टी कार्य किया जा है। कटहलनाला के सौंदर्यीकरण का कार्य ग्राम रामपुर महावलपुर से लेकर के परमंदापुर तक लगभग 2 किमी तक कार्य कराया जाएगा। इसकी चौड़ाई लगभग 20 मीटर होगी। इसके लिए शासन से लगभग 18 करोड़ रुपये की धनराशि निर्गत की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।