{"_id":"69abd27609e5a58ac50a4cd6","slug":"video-minister-ak-sharma-danced-enthusiastically-at-the-mau-falgunotsav-celebrations-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मऊ फाल्गुनोत्सव समारोह में जमकर झूमे मंत्री एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मऊ फाल्गुनोत्सव समारोह में जमकर झूमे मंत्री एके शर्मा
मऊ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार द्वारा आयोजित फाल्गुनोत्सव समारोह में मंत्री एके शर्मा जमकर थिरके। हजारों की संख्या में सपरिवार उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री/नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि होली का पर्व समरसता का भाव देता है। भिन्न-भिन्न तरह के रंगों का एक साथ मिलना हमारे लिए अनेकता में एकता के संदेश को प्रमाणित करता है। इस अवसर पर प्रख्यात भोजपुरी कलाकार सह अभिनेता आर्यन बाबू ने होली खेले रघुवीरा... से शुरू कर मसाने की होली... सहित भोजपुरी गीतों व फागुन के गीतों को ऐसे सुरीले व धमाकेदार अंदाज में प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी लोग झूम उठे। जनपद के लगभग सभी नगरों से लगभग ढाई हजार से अधिक महिला पुरुष बच्चे सपरिवार उपस्थित हुए। जहां एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाते हुए होली के रंग में सराबोर नजर आए। उपस्थित लोग एक दूसरे को होलिकोत्सव की बधाई दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।