सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After Holi, no room in trains, traveling on floor and gate, more passengers from Delhi

Ballia News: होली के बाद ट्रेनों में नो रूम, फर्श और गेट पर सफर, दिल्ली के यात्री ज्यादा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
After Holi, no room in trains, traveling on floor and gate, more passengers from Delhi
बिहार से आने वाली ट्रेनों में भीड़ के चलते ​खिड़की से सवार होता युवक व अन्य।संवाद
विज्ञापन
बलिया। होली का त्योहार मनाकर कर्मभूमि (परदेस) लौटने वालों की भारी भीड़ के कारण रेल यात्रा किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रह गई है। दिल्ली, मुंबई और गुजरात जाने वाली ट्रेनों में अगले 15 दिनों तक पैर रखने की जगह नहीं है।
Trending Videos

बिहार की ओर से आने वाली ट्रेनों में भीड़ का आलम यह है कि कंफर्म टिकट वाले यात्री भी अपनी सीटों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बलिया से होकर गुजरने वाली सद्भावना, स्वतंत्रता सेनानी, राजधानी और दिल्ली स्पेशल जैसी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। यही हाल मुंबई, पंजाब और राजस्थान जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का है। रेलवे द्वारा चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें भी यात्रियों के सैलाब के आगे नाकाफी साबित हो रही हैं। शुक्रवार को स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में मुसाफिरों को फर्श पर बैठकर या शौचालय के पास खड़े होकर यात्रा करते देखा गया। भीड़ के कारण स्लीपर और एसी बोगियों की स्थिति भी जनरल कोच जैसी हो गई है। बिहार से आने वाली ट्रेनों में पहले से ही यात्री भरे होने के कारण बलिया के यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। लोग जान जोखिम में डालकर गेट और पायदान पर लटककर सफर कर रहे हैं। तत्काल टिकट के लिए सुबह से लाइन में लगने के बाद भी ज्यादातर लोगों के हाथ निराशा ही लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed