{"_id":"69ab2cc92c65a79352011f7d","slug":"girl-students-of-kasturba-vidyalaya-will-get-career-information-ballia-news-c-190-1-ana1001-159008-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को मिलेगी कॅरिअर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं को मिलेगी कॅरिअर की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में राजकीय विद्यालयों की तरह छात्राओं को विभिन्न कॅरिअर विकल्पों और प्रोफेशनल कोर्सों की जानकारी दी जाएगी। नए शैक्षिक सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों में कॅरिअर मार्गदर्शन की व्यवस्था की जा रही है।
अभी तक यह व्यवस्था केवल राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के मिल रही थी। अब कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकेंगी। नए सत्र से इन विद्यालयों को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट स्तर तक संचालित किए जाने की तैयारी है। विद्यालयों में साप्ताहिक कक्षाओं के माध्यम से छात्राओं को डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एयर होस्टेस और ब्यूटीशियन जैसे कॅरिअर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद उपलब्ध प्रोफेशनल कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया और संबंधित संस्थानों की जानकारी दी जाएगी। एबीएसए पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि नए शिक्षा सत्र से कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को कॅरियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। साप्ताहिक कक्षाओं के संचालन पर विचार चल रहा है।
कौशल विकास पर रहेगा जोर : पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके लिए व्यवसायिक शिक्षा परिषद और जनपद स्तरीय कौशल विकास केंद्रों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। प्रस्ताव है कि छात्राओं को तीन माह की अवधि वाले शॉर्ट टर्म कोर्स की सुविधा भी दी जाए। इनमें पर्यटन, होटल मैनेजमेंट और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा सकती है।
Trending Videos