सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Former minister honored national champions

Ballia News: नेशनल चैंपियंस को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Former minister honored national champions
46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते पूर्व
विज्ञापन
बलिया। हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शु्क्रवार को सम्मानित किया।
Trending Videos

24 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित उक्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बालक वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने वाले जनपद के दो खिलाड़ियों आसिफ अली एवं आदित्य राय को माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली शीतल वर्मा को भी पूर्व मंत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अपने संबोधन में विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। फेफना विधानसभा के खिलाड़ी राष्ट्रीय फलक पर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं। गौरतलब हो कि एक फरवरी को खेले गए नेशनल चैंपियनशिप के फाइनल में उत्तर प्रदेश बालक टीम ने एसएआई (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) को 25-16, 25-17, 25-20 से पराजित कर नेशनल खिताब अपने नाम किया था।
खिलाड़ियों के जनपद आगमन के उपरांत टैगोर नगर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में नेशनल चैंपियन टीम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम मैनेजर नीरज राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव के अलावा सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह, उपेंद्र पांडेय, नंदलाल सिंह, रामनारायन पासवान, विनय राय, अरविंद राय, सुमित राय, मंजूर अली, धीरज राय, सच्चिदानंद राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed