पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदायूं कांड: पुजारी के कमरे से अलग बनी कोठरी में कैसे पहुंची महिला, अभी हैं कई अनसुलझे सवाल

Sun, 10 Jan 2021 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Jan 2021 11:12 AM IST
विज्ञापन
Badaun Rape Case Today Latest News How did woman reach closet separated from priest room
Badaun Rape Case - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना इलाके के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की वारदात के बाद उठे कई सवालों का जवाब मिलना अभी बाकी है। इस मामले के दो आरोपी जहां पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं मुख्य आरोपी पुजारी को भी गुरुवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पहले दिन से वारदात को हादसा बताते हुए कार्रवाई टाल रही थी, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की बात सामने आई तो आनन-फानन रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन कुछ अनसुलझे सवालों के जवाब पुलिस अब तक नहीं दे पाई है कि अगर सूखे कुएं की कोठरी में महिला गिरी तो वह वहां तक पहुंची कैसे, जबकि वह मंदिर के काफी अंदर एक कोठरी में बना है। फिर उसे वहां तक जाने की क्या जरूरत पड़ी। 

 
Badaun Rape Case Today Latest News How did woman reach closet separated from priest room
इसी कोठरी में है कुआं - फोटो : अमर उजाला
तीन जनवरी की रात उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। 18 घंटे तक महिला का शव घर में पड़ा रहा, लेकिन थाना पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। घटना जब मीडिया की सुर्खी बनना शुरू हुई तो अधिकारियों में खलबली मच गई, लेकिन पुलिस शुरुआत से ही घटना का हादसा बनाने पर तुली रही। एसएसपी संकल्प शर्मा ने भी इस पर बयान जारी करके महिला की मौत सूखे कुएं में गिरकर होने की बात कही, लेकिन अगले दिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो अधिकारियों के पसीने छूट गए थे। इस रिपोर्ट में महिला के साथ की गई हैवानियत उजागर हुई तो शासन स्तर तक हलचल मच गई। 
Badaun Rape Case Today Latest News How did woman reach closet separated from priest room
यही है वो कुआं - फोटो : अमर उजाला
शुरुआत में हादसे की जो बात पुलिस ने कही थी, उस पर वह अब तक कायम है। हालांकि शुरुआत से सामूहिक दुष्कर्म को नकारने वाली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इतना मानने लगी कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पुजारी ने भी घटना के अगले दिन एक वीडियो में महिला के कुएं में गिरकर मरने की बात की थी और उसे घर के बाहर फेंकते समय भी परिजन को यही बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Rape Case Today Latest News How did woman reach closet separated from priest room
Badaun gang rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में शुरू से चल रही पुलिस की कहानी पर गौर करें तो जिस कोठरी में बने सूखे कुएं में महिला के गिरने की बात कही जा रही है, उस कोठरी का दूसरा दरवाजा भी है। यदि आरोपी पुजारी की बात को सही मान लिया जाए कि महिला कुएं में गिरी थी तो सवाल ये है कि महिला आखिर उस कुएं तक गई क्यों, क्योंकि कुआं एक अलग कोठरी में है। 
विज्ञापन
Badaun Rape Case Today Latest News How did woman reach closet separated from priest room
badaun gang rape and murder case - फोटो : अमर उजाला
जिस कमरे में पुजारी रहता था उसका एक दरवाजा उस कोठरी की तरफ खुलता है तो कोठरी में भी दो दरवाजे हैं। एक सवाल ये भी है कि यदि महिला कोठरी में गई थी तो वह दूसरे दरवाजे से निकल भी सकती थी। यह दरवाजा खेतों की तरफ खुलता है। ऐसे कई सवाल हैं जो पुजारी की बात को झूठा साबित कर रहे हैं। इधर पुलिस भी महिला के कुएं में गिरने की बात कह रही है, लेकिन वही सवाल यहां भी आकर खड़ा हो जाता है। हालांकि पुजारी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम बातें पता चली हैं, लेकिन अधिकारी अभी किसी बात को सार्वजनिक करने को तैयार नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed