फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरे ससुराल वालों को तंग करना छोड़ दो पापा!' साक्षी-अजितेश के बाद एक और प्रेमी युगल का वीडियो वायरल

Thu, 28 Nov 2019 02:37 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 28 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
bareilly lovers video viral asks help from police after Sakshi Mishra And Ajitesh
neha tanzim - फोटो : Social Media

बरेली से भाजपा विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी और अजितेश के बाद बरेली के शीशगढ़ के एक अन्य प्रेमी जोड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमी जोड़े का वीडियो और ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ठीक साक्षी मिश्रा की तरह शीशगढ़ निवासी नेहा सिद्दीकी अपने प्रेमी के साथ बैठी है और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रही है। 

bareilly lovers video viral asks help from police after Sakshi Mishra And Ajitesh
neha tanzim - फोटो : Social Media

21 नवंबर की रात कस्बा निवासी नेहा सिद्दीकी लापता हो गई थी। परिवारवालों ने कस्बे के ही तंजील अहमद पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था। नेहा के परिवार ने तंजील के खिलाफ थाने में 22 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मे उन्होंने कहा था कि तंजील उनकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर भगा ले गया है, साथ ही घर से जेवर और पैसे भी मंगाया है। 

bareilly lovers video viral asks help from police after Sakshi Mishra And Ajitesh
एडीजी जोन ने लिया मामले का संज्ञान - फोटो : Social Media

इसके बाद से पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस तंजील के परिवारवालों से लगातार पूछताछ कर रही है। इसी बीच बुधवार को किसी ने ट्विटर पर लापता प्रेमी युगल का वीडियो शेयर कर एडीजी जोन को ट्वीट कर बताया कि उन्हें अपने परिवार से जान का खतरा है। नेहा और तंजील ने वीडियो जारी किया जिसमें दोनों साथ बैठे दिख रहे हैं। नेहा कह रही हैं कि वह बालिग हैं और अपनी मर्जी से तंजील से निकाह कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bareilly lovers video viral asks help from police after Sakshi Mishra And Ajitesh
neha tanzim - फोटो : Social Media

नेहा कह रही है कि मुझे अपनी जिंदगी के फैसले लेने का पूरा हक है। नेहा ने कहा कि मेरे ससुरालवालों को तंग करना छोड़ दो पापा। मैं न तो पैसे और न ही कोई जेवर लेकर आई हूं। इसके साथ ही नेहा ने वीडियो में यह भी कहा है कि उसके चाचा और भाई ने उनके पीछे गुंडे लगा दिए हैं, इसलिए पुलिस उनकी सुरक्षा करे। 
 



   

विज्ञापन
bareilly lovers video viral asks help from police after Sakshi Mishra And Ajitesh
neha tanzim - फोटो : Social Media

प्रेमी युगल का वीडियो वायरल होने पर कस्बे में हड़कंप मच गया है। एडीजी ने वीडियो के आधार पर शीशगढ़ पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि ट्वीट से वीडियो की जानकारी हुई है। लड़की के परिवार ने जो दस्तावेज दिखाए हैं उनके हिसाब से वह नाबालिग है। प्रेमी युगल कहां है, इसकी भी जानकारी नहीं है जो उन्हें सुरक्षा दी जा सके। अगर वह सही हैं तो उन्हें खुद पुलिस के पास आना चाहिए, पुलिस उन्हें सुरक्षा देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed