फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद मामले में एसआईटी का बड़ा खुलासा, भाजपा नेता ने मांगे थे सवा करोड़ रुपये

Tue, 05 Nov 2019 03:01 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Nov 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Chinmayanand Case one more another Revealing by SIT
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला
स्वामी चिन्मयानंद यौन उत्पीड़न मामले में मंगलवार को एसआईटी ने सबसे बड़ा खुलासा किया है। स्वामी चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने के मामले में बीजेपी के नेता और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर का नाम भी एसआईटी ने चार्जशीट में शामिल किया है। एसआईटी बुधवार को चार्जशीट कोर्ट में पेश करेगी। 
Chinmayanand Case one more another Revealing by SIT
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
एसआईटी की माने तो बीजेपी नेता डीपीएस राठौर के पास भी पेन ड्राइव में अश्लील वीडियो उन्हें दिए गए थे। उन्हीं अश्लील वीडियो के आधार पर बीजेपी नेता डीपीएस राठौर ने चिन्मयानंद से सवा करोड़ रुपये मांगे थे। इसके अलावा डीपीएस राठौर के एक और साथ ही अजीत सिंह का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। 
Chinmayanand Case one more another Revealing by SIT
एसआईटी के आईजी नवीन अरोड़ा ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी का कहना है कि दो महीने में चार्जशीट पूरी की गई है। जिसमें 55 अभिलेख संकलित किए गए हैं। चार्जशीट 47 सौ पन्नों की तैयार की गई है। एसआईटी चीफ नवीन अरोड़ा का कहना है कि पूरी विवेचना में सारे वीडियो और ऑडियो की एफएसएल से जांच कराई गई थी जो सही पाए गए हैं और धारा 67 ए भी सही पाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chinmayanand Case one more another Revealing by SIT
स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
पूरी सीडीआर में रंगदारी मांगने के आरोप भी सही पाए गए हैं। एसआईटी का यह भी कहना है कि चिन्मयानंद यौन उत्पीड़न के आरोप के मामले और आरोप लगाने वाली छात्रा द्वारा 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में स्थानीय पुलिस और कॉलेज की स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
Chinmayanand Case one more another Revealing by SIT
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। लॉ कॉलेज की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप पांच करोड़ की रंगदारी ना मिलने के बाद लगाया था। जिसमें उसके तीन दोस्त भी शामिल थे। लेकिन इस पूरे मामले में बीजेपी नेता का सवा करोड़ मांगने के मामले में यहां राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। फिलहाल एसआईटी बुधवार को कोर्ट में दोनों ही मामलों में चार्जशीट पेश करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed