{"_id":"5dc124f18ebc3e015e1b8482","slug":"chinmyanand-case-sit-questioned-more-people-for-recovery-of-spectacles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: चश्मा बना एसआईटी की टेंशन, इन लोगों की हो सकती गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: चश्मा बना एसआईटी की टेंशन, इन लोगों की हो सकती गिरफ्तारी
Tue, 05 Nov 2019 12:59 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी सबूत जुटाने में जुटी है। चश्मा बरामद नहीं होने पर एसआइटी के लिए टेंशन बन गई है। सोमवार को दिन में भाजपा के दो नेताओं समेत कई लोगों से पूछताछ की गई। रात में बैठक करके अगली रणनीति बनाई गई। सबूतों के आधार पर एसआईटी को रिपोर्ट बनाकर 8 नवंबर को हाईकोर्ट में जमा करनी है। मामले में अहम सबूत नहीं मिलना, छात्र या चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर असर डाल सकता है।
chinmayanand
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि हाईकोर्ट में 8 नवंबर को चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। पिछले चार दिनों से एसआईटी अलग-अलग लोगों से पूछताछ करने में जुटी है। सोमवार को पुलिस ने भाजपा के एक नेता और चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपियों के रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। उनके कुछ रिश्तेदारों पर गोपनीय नजर रखी जा रही है।
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार देर शाम पुलिस लाइंस स्थित अस्थायी दफ्तर में एसआईटी की बैठक हुई। इसमें अब तक मिले सबूतों, छात्रा के उस चश्मा और कैमरा की बरामदगी को लेकर चर्चा हुई, जिससे चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया गया था। इस मामले को लेकर संदेह के घेरे में आए लोगों की गिरफ्तारी के बारे में भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल जाते स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
वकीलों की हड़ताल की वजह से टल गई बहस
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह का मोबाइल सोमवार को भी नहीं मिल पाया। ओम सिंह का मोबाइल एसआईटी ने जांच के दौरान कब्जे में ले लिया था। जिसे जांच में शामिल किया गया है। फोरेंसिक लैब से मोबाइल संबंधी रिपोर्ट मिल जाने के बाद ओम सिंह ने सीजेएम कोर्ट में मोबाइल वापसी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। 4 नवंबर को इसी प्रार्थना पत्र पर बहस होनी थी लेकिन वकीलों की हड़ताल की वजह से बहस टल गई।
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह का मोबाइल सोमवार को भी नहीं मिल पाया। ओम सिंह का मोबाइल एसआईटी ने जांच के दौरान कब्जे में ले लिया था। जिसे जांच में शामिल किया गया है। फोरेंसिक लैब से मोबाइल संबंधी रिपोर्ट मिल जाने के बाद ओम सिंह ने सीजेएम कोर्ट में मोबाइल वापसी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। 4 नवंबर को इसी प्रार्थना पत्र पर बहस होनी थी लेकिन वकीलों की हड़ताल की वजह से बहस टल गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने सोमवार को जिला जेल में बंद चिन्मयानंद से मुलाकात की। वह पूर्वाह्न 11:30 बजे अपने दो समर्थकों के साथ जेल पहुंचे और चिन्मयानंद के पास करीब 15 मिनट तक रुके। उन्होंने चिन्मयानंद से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा और उनके खिलाफ दर्ज केस पर भी चर्चा की। चिन्मयानंद को एसआईटी ने एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर को गिरफ्तार किया था। तभी से वह न्यायिक हिरासत में जिला कारागार में बंद हैं। उनकी जमानत यहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट से निरस्त हो जाने की वजह से जमानत का प्रार्थना पत्र इलाहाबाद हाईकोर्ट में दिया गया है जिस पर 8 नवंबर को बहस होनी है।