फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद मामले में इस भाजपा नेता की बढ़ीं मुश्किलें, एक पूर्व विधायक से हो सकती है पूछताछ

Mon, 04 Nov 2019 10:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Nov 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Swami chinmayanand case BJP leader problems increased SIT can also interrogate many people
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी ने दो दिन पूछताछ के बाद भाजपा नेता को छोड़ दिया। हालांकि उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव सील करके फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता से पूछताछ के दौरान राजस्थान के दौसा जाने का कारण पूछा गया। एसआईटी के निशाने पर कुछ और लोग हैं, जिनसे पूछताछ की जा सकती है।
Swami chinmayanand case BJP leader problems increased SIT can also interrogate many people
जेल जाते स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बरेली मोड़ और मुमुक्षु आश्रम के पास नाले में छात्रा का चश्मा और उसमें लगाया गया कैमरा तलाशा गया, जिससे चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया गया था। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को एसआईटी ने कचहरी रोड पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास रहने वाले भाजपा के एक नेता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के दौरान शनिवार रात कोतवाली पुलिस भाजपा नेता के घर गई थी। घर से भाजपा नेता का लैपटॉप और पेन ड्राइव  कब्जे में लिया था। दो दिन पूछताछ करने के बाद रविवार सुबह भाजपा नेता को घर भेज दिया गया। मगर उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव नहीं लौटाया गया। एसआईटी को आशंका है कि भाजपा नेता के लैपटॉप व पेन ड्राइव में चिन्मयानंद प्रकरण से जुड़े कुछ सबूत मिल सकते हैं। इसलिए दोनों चीजों सील करके फोरेंसिक लैब भेज दी गई हैं।
Swami chinmayanand case BJP leader problems increased SIT can also interrogate many people
फिरौती का आरोपी संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा और उसके तीन दोस्त राजस्थान के दौसा जिले में मिले थे। उस दिन भाजपा नेता की लोकेशन भी राजस्थान के दौसा में थी। दौसा में भाजपा नेता एक होटल में ठहरे थे। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान एसआईटी ने भाजपा नेता से जानना चाहा कि वह खुद राजस्थान गए थे या उन्हें किसी ने भेजा था। वह खुद गए तो उनका वहां काम क्या था। किसी ने भेजा तो क्यों और किसने भेजा था। भाजपा नेता ने अपने बयान में छात्रा की मदद करने के लिए जाने की बात कही है। हालांकि एसआईटी अभी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। उनसे पूछताछ के दौरान भाजपा के कुछ अन्य नेताओं और चिन्मयानंद से जुड़े लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनसे एसआईटी पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Swami chinmayanand case BJP leader problems increased SIT can also interrogate many people
स्वामी चिन्मयानंद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता की बढ़ सकती है मुश्किलें
चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में विक्रम का करीबी रिश्तेदार और भाजपा नेता का घर रौसर कोठी में है। छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन और विक्रम के दौसा में पकड़े जाने के समय रौसर कोठी निवासी भाजपा नेता भी राजस्थान के दौसा में मौजूद थे। उन पर एसआईटी की पूरी नजर है। रविवार को वह खुद को बचाने के लिए भाजपा के कई बड़े नेताओं के पास चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
Swami chinmayanand case BJP leader problems increased SIT can also interrogate many people
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
एक पूर्व विधायक से हो सकती है पूछताछ
गिरफ्तारी से पहले राजस्थान में कार के अंदर सफर के दौरान छात्रा और उसके दोस्तों ने अपना वीडियो बनाया था। इसी वीडियो के जरिये चिन्मयानंद से फिरौती मांगी गई थी। पूर्व विधायक ने छात्रा और उसके दोस्तों का वीडियो एक अधिवक्ता से भाजपा नेता बनकर लिया था। भाजपा नेता से पूछताछ के दौरान इसकी जानकारी एसआईटी को मिली है। एसआईटी पूर्व विधायक से पूछताछ करने के मूड में है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed