फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद मामले में एसआईटी के हाथ लगे और सबूत, भाजपा नेता के लैपटॉप में मिली अश्लील वीडियो

Mon, 04 Nov 2019 10:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Nov 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
SIT got more evidence in swami chinmayanand case
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी के हाथ कुछ और सबूत लगे हैं। रविवार को एसआईटी ने जेल में जाकर छात्रा और उसके तीनों दोस्त संजय, सचिन और विक्रम से पूछताछ की। आरोपी विक्रम के नजदीकी रिश्तेदार के घर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई अहम सबूत एसआईटी के हाथ लगे। 
SIT got more evidence in swami chinmayanand case
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि एसआईटी को वह चश्मा और कैमरा भी मिल गया है, जिससे चिन्मयानंद का अश्लील वीडियो बनाया गया था। रविवार को इस सिलसिले में कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। एसआईटी पिछले तीन दिनों से सबूत जुटाने में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता के लैपटॉप में चिन्मयानंद का बनाया गया अश्लील वीडियो और कुछ अन्य अश्लील वीडियो भी मिले हैं। इससे भाजपा नेता पर कार्रवाई हो सकती है।
SIT got more evidence in swami chinmayanand case
मुमुक्षु आश्रम के गेट पर कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला
मुमुक्षु आश्रम और बरेली मोड़ के बीच चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी विक्रम के नजदीकी रिश्तेदार का घर है, जो विक्रम और छात्रा का खासा जाना आना था। पता चला कि छात्रा ने एसएस लॉ कॉलेज का हॉस्टल खाली करने पर अपना सामान विक्रम के रिश्तेदार के घर ही रखा था। चिन्मयानंद प्रकरण सामने आने पर कुछ सामान और दस्तावेज नाले में फेंक दिए गए थे। शनिवार को एसआईटी ने कोतवाली पुलिस और नगर निगम कर्मियों के जरिए नाले के अंदर से सामान और दस्तावेज निकाले थे। विक्रम की रिश्तेदार महिला से पूछताछ भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
SIT got more evidence in swami chinmayanand case
chinmayanand - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक जेल में छात्रा से पूछताछ के दौरान कुछ अहम सामान विक्रम के रिश्तेदार के घर रखने की बात बताई। इसके बाद एसआईटी ने विक्रम के रिश्तेदार के घर जाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एसआईटी को सबूत के तौर पर कुछ सामान और दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
SIT got more evidence in swami chinmayanand case
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसआईटी ने दो दिन पूछताछ के बाद भाजपा नेता को छोड़ दिया। हालांकि उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव सील करके फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। एसआईटी को आशंका है कि भाजपा नेता के लैपटॉप व पेन ड्राइव में चिन्मयानंद प्रकरण से जुड़े कुछ सबूत मिल सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेता से पूछताछ के दौरान राजस्थान के दौसा जाने का कारण पूछा गया। हालांकि एसआईटी अभी उनके जवाब से संतुष्ट नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed