{"_id":"6a8e86170775ee268e049108","slug":"eid-e-milad-un-nabi-bareilly-city-illuminated-to-mark-the-prophet-muhammad-birthday-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद मिलादुन्नबी: नबी की आमद में जगमग हुआ बरेली शहर, रोशन गलियों में झूमते हुए निकले दीवाने; तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मिलादुन्नबी: नबी की आमद में जगमग हुआ बरेली शहर, रोशन गलियों में झूमते हुए निकले दीवाने; तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
बरेली में ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पूरा शहर रोशन हो उठा। सड़कें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो गईं। पूर्व संध्या पर अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
विज्ञापन
1 of 6
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर निकाला गया जुलूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बरेली में ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर मंगलवार को अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से पुराना शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। गलियों में सजावट भी की गई। रोशनी से जगमगाते रास्तों पर निकले जुलूस में शामिल नबी के दीवाने झूमते दिखे। इस्लामी लिबास पहने, हाथों में इस्लामी संदेश देती तख्तियां, जुबां पर दुरूद और बीच बीच में गूंजते नारे जुलूस की शान बढ़ा रहे थे। नबी-ए-पाक की आमद पर पूरे शहर जश्न का माहौल है। शहर में भव्य सजावट की गई है।
2 of 6
जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल बच्चे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार शाम को जुलूस-ए-मोहम्मदी छह मीनार मस्जिद, मुन्ना खां का नीम से रवाना हुआ। मीरा की पेठ, बुखारपुरा, जवाहर इंटर कॉलेज पुलिया, रोहली टोला, जगतपुर हाफिज मियां की मजार से मुड़कर कांकर टोला से शाहदाना, आजाद इंटर कॉलेज होता हुआ सैलानी मुन्ना खां का नीम पर रात्रि विश्राम हुआ।
3 of 6
ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर निकाला गया जुलूस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी से जुलूस कमेटी के कैंप कार्यालय पर हुई। दरगाह तहसीनीया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खान ने अपने हाथों से हाफिज मोबीन व कमर चिश्ती को परचम सौंपकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस के दौरान पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल, जश्ने ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद, मदनी की आमद जिंदाबाद, सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जुलूस में उमड़े लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जुलूस में ये अंजुमन रहीं शामिल
जुलूस में अंजुमन दावत-ए-इस्लामी, अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा, अंजुमन लश्करे रजा, अंजुमन गुलजारे रशीदी, अंजुमन ख्वाजा गरीब नवाज, अंजुमन सगे आला हजरत, अंजुमन फिदा ए रसूल, अंजुमन रिजवाने मिल्लत, अंजुमन फलाऐ मोमिनीन, अंजुमन फैजाने आला हजरत सहित सौ से अधिक अंजुमनें शामिल रहीं। इससे पहले नवाब मुजाहिद हसन खान, प्रोफेसर जाहिद खान, इकरार अहमद, काजी अलीमुद्दीन, मोहम्मद मियां, डॉ. अनीस बेग, हाजी जावेद खान, नासिर कुरैशी आदि की दस्तारबंदी की गई।
विज्ञापन
5 of 6
श्यामगंज रोड पर की गई सजावट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्यामगंज-सेटेलाइट रोड पर भव्य सजावट
नबी-ए-पाक की आमद पर मंगलार रात पुराना शहर के सभी मुख्य मार्ग सैलानी, मीरा की पैंठ, कांकर टोला, शाहदाना, मुन्ना खां का नीम सहित तमाम गलियां और घरों पर सजावट देखते ही बन रही थी। खास सजावट श्यामगंज-सेटेलाइट रोड पर देखने को मिली, जिसे देखने के लिए शहर के दूरदराज से भी लोग आते रहे। किला क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर घर सजावट और झंडे लहराते दिख रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।