फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MR robbed by men posing as police officers four accused arrested in Bareilly

बरेली: तस्करी में जेल भेजने की दी धमकी, पुलिसकर्मी बनकर एमआर को लूटा, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 05:56 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

बरेली के कैंट इलाके में एक एमआर से पांच हजार रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया था। पुलिस ने आरोपियों से नकदी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
MR robbed by men posing as police officers four accused arrested in Bareilly
लूट के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में रात के समय सक्रिय बदमाशों ने एक दवा विक्रेता को निशाना बनाया। बदमाशों ने खुद को पुलिसवाला बताकर तस्करी में जेल भेजने की धमकी दी। बाद में पांच हजार रुपये छीनकर भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूट की रकम व चार फोन बरामद कर दो बाइक सीज की गईं।

विज्ञापन


इज्जतनगर की रजत विहार कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र एमआर हैं। बुधवार को पुष्पेंद्र बाइक से मिलिट्री अस्पताल के पास पहुंचे, तभी दो बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली। दोनों ने खुद को पुलिस वाला बताया और बैग चेक कराने को कहा। पुष्पेंद्र ने चेकिंग का कारण पूछा और अपना आईकार्ड दिखाने के लिए कहा। दोनों ने कॉल कर बाइक सवार अपने दो और साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने कहा कि तुम्हारी लाल फाटक पर तलाशी होगी।
विज्ञापन


चारों आरोपी पुष्पेंद्र को लाल फाटक पुल के नीचे ले गए और अफीम तस्करी में जेल भेजने की धमकी देने लगे। धमकी दी कि वह उस पर मादक पदार्थ तस्करी का मुकदमा लिखकर जिंदगी बर्बाद कर देंगे। आरोपियों ने पुष्पेंद्र से पचास हजार रुपये की मांग की। फिर उनके कपड़ों की तलाशी के दौरान पांच हजार रुपये मिले जो छीन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता का भांजा चला रहा था गिरोह
पुष्पेंद्र ने आसपास जानकारी की तो पता लगा कि पुलिस बनकर छिनैती करने वाले उमरसिया के कमल वर्मा व हेमंत और चनेहटी निवासी रोहित साहू हैं। इनके सरगना का नाम अभिषेक कश्यप है जो कांधरपुर में रहता है। फिर वह कैंट थाने पहुंचे और इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी ने टीम के साथ दबिश दी तो नशे की हालत में मिले आरोपी आसानी से पकड़ लिए गए। 

चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस जांच में पता लगा कि अभिषेक एक सपा नेता का भांजा है। वह ब्याज और प्रॉपर्टी का काम करता है। कमल प्लंबर है और हेमंत व रोहित फूड डिलीवरी ब्वॉय हैं। चारों नशा करके रात में कैंट इलाके में घूमते हैं और मौका देखकर लूट छिनैती कर लेते हैं।

लूट की रकम बरामद, दो बाइक सीज
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि एमआर से लूट मामले में कैंट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के पास से लूटी रकम में से 4,520 रुपये व चारों आरोपियों के फोन बरामद किए गए हैं। इनके पास मौजूद दोनों बाइक सीज कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed