बरेली जिले में आंवला-अतरछेड़ी मार्ग पर सोमवार शाम डरुआपुर गांव के पास अरिल नदी पर बना रपटा पुल पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे उस पर सवार तीन युवक बाइक समेत नदी की तेज धार में बह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहले थाना पुलिस और फिर रात में डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) सहित कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। देर रात टीम ने नदी से बाइक बरामद कर ली। तीनों युवकों की पहचान नितिन मौर्य, प्रेम मौर्य और बिशन स्वरूप के तौर पर हुई है। तीनों युवक पुराना बाजार बिशारतगंज वार्ड नंबर 1 के रहने वाले हैं।
बरेली में तीन युवक नदी में बहे: तलाश में जुटी एसडीआरएफ समेत कई टीमें, देर रात निकाली गई बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:58 AM IST
सार
बरेली के आंवला क्षेत्र में सोमवार शाम अरिल नदी में बहे तीनों युवकों का मंगलवार दोपहर तक पता नहीं लग सका। देर रात उनकी बाइक निकाली गई। इससे तीनों युवकों की पहचान हो गई है। एसडीआरएफ समेत कई टीमें युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन