{"_id":"600fabb11836d4100a472cde","slug":"tragic-accident-in-bhadohi-five-people-died-on-spot-in-an-ambulance-collision-in-container-carrying-dead-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के भदोही में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस कंटेनर में भिड़ी, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के भदोही में दर्दनाक हादसा: शव लेकर जा रही एंबुलेंस कंटेनर में भिड़ी, पांच लोगों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 27 Jan 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कंटेनर से एंबुलेंस की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से लोग सहम गए हैं। हादसा मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। देखें अगली स्लाइडस...।
2 of 6
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान घटना स्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना गोपीगंज थाना इलाके के माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। यहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से शव लेकर जा रही एंबुलेंस भिड़ गई। हादसे में एंबुलेंस में बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
3 of 6
बताया जा रहा है कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी विपिन पाल सिंह (30) पुत्र सूरजपाल सिंह वेस्ट बंगाल के आसनसोल में कोल इंडिया में नौकरी करता था, जिसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मौत की सूचना मिलने पर उसके सगे बड़े भाई नवनीत सिंह अपने दिल्ली के मित्र राजवीर के साथ आसनसोल से प्राइवेट एंबुलेंस पर भाई के शव को लेकर आसनसोल निवासी राकेश समेत एंबुलेंस के दो चालकों के साथ अपने घर चितौड़गढ़ राजस्थान जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
एंबुलेंस जैसे ही माधोपुर अमवा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची वहां पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से घुस गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस व एनएचआई की टीम ने क्रेन की मदद से बुरी तरह से फसी एंबुलेंस को किसी तरह खींचकर बाहर निकाला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।