{"_id":"62133eb84517921c8d675dc1","slug":"constable-ruchi-murder-case-love-marriage-with-constable-neeraj-in-bijnor-then-love-affair-with-tehsildar-padmesh-srivastava","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खौफनाक अंत: सिपाही से प्रेम विवाह, फिर तहसीलदार के जाल में फंस गई रुचि, महिला कांस्टेबल की हत्या से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक अंत: सिपाही से प्रेम विवाह, फिर तहसीलदार के जाल में फंस गई रुचि, महिला कांस्टेबल की हत्या से परिवार में कोहराम
लखनऊ में तैनात महावतपुर नजीबाबाद निवासी महिला सिपाही रुचि सिंह की हत्या से मृतका के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं। रुचि के पिता योगेंद्र सिंह ने हत्यारोपी तहसीलदार को कड़ी सजा दिलाकर ही दम लेने की बात कही है। सिपाही की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।
नजीबाबाद के गांव महावतपुर बिल्लौच निवासी किसान योगेंद्र सिंह की पुत्री 28 वर्षीय रुचि सिंह लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थी। 13 फरवरी को रुचि सिंह घर से ड्यूटी के लिए निकली पर मुख्यालय नहीं पहुंची। लापता हो गई और उसका मोबाइल बंद आ रहा था। उसकी गुमशुदगी लखनऊ के सुशांत गोल्फी थाने में पुलिस विभाग की ओर से दर्ज कराई गई थी।
2 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
लापता रुचि सिंह का शव गुरुवार को पीजीआई स्थित माती नाले में मिला था। कॉल डिटेल के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव से प्रेम संबंध का मामला प्रकाश में आया।
3 of 5
गमजदा परिजन।
- फोटो : amar ujala
एमडीकेवी नजीबाबाद से उसने इंटर किया। वर्ष 2019 बेच की महिला सिपाही ने पुलिस में भर्ती के दौरान परिजनों की मर्जी के बगैर सिपाही नीरज से प्रेम विवाह किया। विवाह के बाद से ही रुचि के पिता योगेंद्र चौहान और परिजनों ने उससे संबंध रखना बंद कर दिया था। लखनऊ पुलिस मुख्यालय से रुचि की मौत की खबर आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महिला सिपाही रुचि सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
रुचि के छोटे भाई शुभम ने लखनऊ पहुंचकर उसका पोस्टमार्टम कराया। रुचि के पिता योगेंद्र, माता रानी देवी, अपनी बेटी की हत्या से दुखी हैं। पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह और ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। पिता योगेंद्र सिंह का कहना है कि बेटी को प्रेमजाल में फंसा कर उसकी हत्या कराने वाले तहसीलदार पदमेश और हत्या में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाकर ही उन्हें शांति मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
महिला सिपाही रुचि सिंह।
- फोटो : amar ujala
रुचि सिंह का सिपाही पति से चल रहा था विवाद
मृतका महिला सिपाही रुचि सिंह का अपने पति सिपाही नीरज सिंह से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि फेसबुक से रुचि सिंह की तहसीलदार पदमेश से परिचय के साथ प्रेम संबंध हो गए। शव लेने लखनऊ पहुंचे रुचि के भाई शुभम ने बताया कि आरोपी तहसीलदार को कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।