{"_id":"6a4fa18ec7a5717c50086d8e","slug":"havoc-caused-by-rain-direct-connectivity-between-bijnor-and-meerut-muzaffarnagar-severed-2026-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क, जानें कहां से डायवर्ट किया गया रूट; जाम भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: बिजनौर से कटा मेरठ और मुजफ्फरनगर का सीधा संपर्क, जानें कहां से डायवर्ट किया गया रूट; जाम भी लगा
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 09 Jul 2026 06:56 PM IST
सार
Bijnor News: देवल में हाईवे पर पानी भरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। खिरनी के पास सड़क कटने से बल्लावाली मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। पुंडरीकला और बरमपुर के बीच ग्रामीण संपर्क मार्ग कट गया है।
विज्ञापन
1 of 6
नजीबाबाद- मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलालाबाद क्षेत्र में जलभराव से गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुजफ्फरनगर जनपद के देवल गांव में हाईवे पर जलभराव और सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजनौर का मेरठ और मुजफ्फरनगर से सीधा संपर्क फिलहाल टूट गया है। हालात बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन ने मेरठ और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है।
2 of 6
बिजनौर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला
देवल में मेरठ पौड़ी हाईवे पर पानी भरने के कारण बृहस्पतिवार दोपहर से बैराज से मीरापुर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते ही देखते जाम बढ़ता हुआ बिजनौर जनपद की सीमा तक पहुंच गया। सड़क पर लगातार बह रहे पानी और यातायात सामान्य होने की संभावना न देखते हुए बिजनौर पुलिस ने मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिए। इसके बाद दोनों शहरों की ओर जाने वाले वाहनों को गजरौला मार्ग से भेजा जाने लगा।
3 of 6
कादराबाद के गांव अगवानपुर स्थित व्रहद्र गो सरंक्षण केंद्र में भरे बारिश के पानी में खड़े गोवंश।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश का असर केवल हाईवे तक ही सीमित नहीं रहा। बिजनौर-मंडावर-बालावाली मार्ग पर खिरनी गांव के पास तेज बहाव के चलते सड़क कट गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फिलहाल केवल छोटे और हल्के वाहनों को सावधानी के साथ निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंडावर क्षेत्र के ग्राम खिरनी के पास बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अभियंता हेमंत प्रताप सिंह ने बताया कि खिरनी के पास सड़क को हुए नुकसान के चलते भारी वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी। विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पानी का स्तर घटने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
बालावाली में जलस्तर बढ़ने से उफान पर गंगा नदी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस के प्रभारी रवि नैन ने बताया कि देवल में हाईवे बंद होने के कारण बिजनौर से मेरठ और मुजफ्फरनगर जाने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर रोका जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक को गजरौला मार्ग से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सफर पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।