फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटा डबल मर्डर: सास और पत्नी के चेहरे पर बरसाए हथाैड़े, युवक ने इसलिए की बेरहमी से हत्या; पिता ने भी दिया साथ

Wed, 23 Sep 2026 03:41 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 03:41 PM IST
सार

यूपी के एटा जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। युवक ने पत्नी और सास को हथाैड़े मार-मारकर माैत के घाट उतार दिया। वारदात में आरोपी के पिता ने भी उसका साथ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Etah Double Murder Man kills mother-in-law and wife by striking them with hammer
एटा डबल मर्डर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अवैध संबंधों के शक में सोमवार रात करीब 11 बजे यादव नगर में एक पति ने हथौड़े से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर अपनी पत्नी प्रियंका (38) और सास कमला देवी (65) की निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड में आरोपी का पिता और एक अन्य व्यक्ति भी शामिल रहा। वारदात के वक्त घर में दंपती के तीन बच्चे भी मौजूद थे। दिल दहला देने वाली इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। बड़ी बेटी ने अपने पिता रुकमपाल, दादा सिया राम और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।


 
Etah Double Murder Man kills mother-in-law and wife by striking them with hammer
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलावन क्षेत्र के गांव छछैना निवासी कमला देवी ने करीब 20 वर्ष पहले गांव ठाठी गदनपुर, थाना एका, जिला फिरोजाबाद निवासी रुकमपाल के साथ अपनी बेटी प्रियंका की शादी की थी। बेलदारी करने वाला रुकमपाल वर्तमान में अवागढ़ के यादव नगर स्थित मकान में रहता है। मोहल्ले में उसके दो और भाइयों के मकान भी बने हैं। सास कमला देवी भी उसके साथ रहती थीं।


 
Etah Double Murder Man kills mother-in-law and wife by striking them with hammer
इसी घर में खेला खूनी खेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि रुकमपाल को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध एक प्रॉपर्टी डीलर से हैं। इस पर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। सोमवार सुबह भी दोनों में विवाद हुआ। देर रात करीब 11 बजे रुकमपाल अपने पिता सिया राम और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर आया। उस वक्त प्रियंका और सास कमला देवी आंगन में सो रही थीं। बड़ी बेटी कल्पना, छोटी सपना और बेटा राहुल तीनों बच्चे भी वहां थे। दादा सिया राम बच्चों को एक कमरे में ले गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Etah Double Murder Man kills mother-in-law and wife by striking them with hammer
वारदात के दहशत में बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद तीनों आरोपियों ने प्रियंका और कमला देवी पर हथौड़े से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए और दोनों की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने बच्चों को धमकाया और भाग निकले। बच्चों ने आरोपियों के जाने के बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस आई। एएसपी, सीओ और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और जांच की।

 
विज्ञापन
Etah Double Murder Man kills mother-in-law and wife by striking them with hammer
प्रियंका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी बेटी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अवैध संबंध के शक में हथौड़े से प्रहार कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। हथौड़ा मौके से बरामद हो गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -श्वेताभ पांडेय, एएसपी, एटा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed