फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से जूझ रहे पिता को नहीं बेटे की मौत की खबर: डेढ़ साल पहले हुई थी हरीश की शादी, सोनी का उजड़ गया संसार

Mon, 26 Oct 2026 05:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
firozabad chhatanpura car accident five dead harish wife father cancer
फिरोजाबाद में सड़क हादसे में हुई हरीश की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शिकोहाबाद स्थित गांव छटनपुर में हुए कार हादसे में हरीश की मौत कार के दोबारा आने पर टक्कर मारने से हुई थी। उसकी डेढ़ साल पहले ही जसराना के टीकामई गांव में सोनी देवी के साथ शादी हुई थी। दंपती के कोई संतान नहीं है। वहीं पिता भी कैंसर की बीमारी से ग्रसित हैं। उनका लखनऊ में उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद हरीश का शव जैसे ही गांव पहुंचा, परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मां समेत बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


 

Trending Videos
firozabad chhatanpura car accident five dead harish wife father cancer
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

पिता को नहीं बेटे के मौत की खबर
हरीश कुमार (25) पांच भाई-बहनों भुवनेश (26), बहनें अमीषा (23), टिंकल (21) एवं सूरज (16) के बीच दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई भुवनेश की शादी तीन साल पहले सरिता से हुई है। उनके पास दो साल का बेटा सिद्धार्थ है। मृतक हरीश की बहन अमीषा ने रोते-रोते हुए बताया कि उसके पिता गंभीर सिंह खेतीबाड़ी करते थे, जोकि पिछले दो साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं। उनके साथ मौजूद परिवार के लोगों ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि इस घटना के बारे में अभी गंभीर सिंह को जानकारी नहीं दी गई है। उनका अभी लखनऊ में उपचार चल रहा है। हरीश का शव गांव में पहुंचते ही उसकी पत्नी सोनी देवी, मां कांता देवी एवं भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बहनें बार-बार भाई को याद करके बेसुध हो रही थीं।

firozabad chhatanpura car accident five dead harish wife father cancer
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी बबली
इस हादसे में दीपिका उर्फ बबली की भी कार के रौंदने से मौत हुई है। बबली अपने परिवार में तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत के बाद अब पिता बृजेश चंद्र यादव, मां, बहन रश्मि (15) और भाई देव (11)  का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
firozabad chhatanpura car accident five dead harish wife father cancer
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

हादसे में चार बहनों समेत पांच ने तोड़ा दम
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग स्थित गांव छटनपुरा में रविवार रात को हुए हादसे से हाहाकार मच गया। टेसू-झांझी का ब्याह कराने के बाद विसर्जन करने जा रहे बच्चों, महिलाओं, युवाओं की टोली को बटेश्वर की ओर से आ रही अनियंत्रित कार 17 लोगों को रौंदती हुई चली गई। चार बहनों समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। ग्रामीणों ने भागती कार को ट्रैक्टर लगाकर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
firozabad chhatanpura car accident five dead harish wife father cancer
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

सड़क किनारे बैठे लोग
पुलिस के अनुसार थाना नसीरपुर इलाके के गांव छटनपुरा के महिला-पुरुष एवं बच्चे टेसू-झांझी की शादी की रस्में अदा करने शिकोहाबाद बटेश्वर रोड पर गए हुए थे। रात करीब 9 बजे जब सभी लोग पूजा करने के लिए सड़क किनारे बैठे थे, तभी अचानक बटेश्वर की ओर से आ रही कार ग्रामीणों को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed