{"_id":"6adee0ab0c98f9bd860c7fad","slug":"video-heavy-rush-of-candidates-on-trains-for-the-pet-exam-rail-passengers-faced-inconvenience-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेट परीक्षा को लेकर ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़, रेल यात्री रहे परेशान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेट परीक्षा को लेकर ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भारी भीड़, रेल यात्री रहे परेशान।
टूंडला। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में पेट परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, परीक्षार्थियों ने आगामी परीक्षा के लिए रेल प्रशासन से अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पहली यूपी पेट परीक्षा रविवार को आयोजित की गई है। इसके लिए रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर पौने दो बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन हाथरस होकर टूंडला रेलवे स्टेशन पर करीब तीन बजे पहुंची। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को लिए बगैर फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रुरा व पनकी धाम होकर गत्वयं के लिए चली गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षार्थियों कि संख्या के मुताविक स्पेशल ट्रेन चलाई जानी चाहिए थी। इन ट्रेनों में भीड़ इतनी थी कि पर रखने तक की जगह नहीं थी ऐसे में नियमित ट्रेन के भरोसे भीड़ में यात्रा करनी पड़ रही है। रेल प्रशासन द्वारा चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें सिर्फ खानापूर्ति साबित रही।
इधर, नियमित ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ ऐसी थी कि रेल यात्री अपनी सीट पर पहुंचना तो दूर ट्रेन में ही नहीं घुस पा रहे थे, किसी तरह ट्रेन में चढ़ भी गए तो अपनी सीट तक नहीं पहुंच पाए। पेट परीक्षा के चलते आरक्षण कराकर चल रहे रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
रेलयात्री मोहित कुमार, राजन सिंह ने बताया आपकी दिवाली से पूर्व ट्रेन में पहले से ही खचाखच चल रही है आरक्षण व मुश्किल मिल रहे हैं ऐसे समय पर पेट परीक्षार्थियों के चलते ट्रेन में चढ़ने तक मुश्किल हो गया। भीड़ के चलते परिवार के सहित घर जाने वाले यात्रियों की ट्रेन तक छूट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।