सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ मनाई गई बकरीद, ईदगाहों-मस्जिदों में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 28 May 2026 07:19 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर में अमन-चैन और खुशहाली की दुआओं के साथ बकरीद मनाई गई। इस दौरान सुबह से ईदगाहों में तकबीर गूंजी। ईदगाहों-मस्जिदों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ा रहा। 

विज्ञापन
Eid al-Adha celebrated with prayers for peace tranquility and prosperity in ghazipur
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को भाईचारा, अकीदत और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले की करीब 534 ईदगाहों और मस्जिदों समेत अन्य इबादतगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और इब्राहिमी सुन्नत के तहत कुर्बानी पेश की। घरों में सिवइयों और विभिन्न पकवानों की खुशबू से त्योहार का उल्लास दिखाई दिया।

Eid al-Adha celebrated with prayers for peace tranquility and prosperity in ghazipur
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
उधर, बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों, ईदगाहों और मस्जिदों पर पैदल गश्त की गई। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जबकि सोशल मीडिया सेल को भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया था।
Trending Videos
Eid al-Adha celebrated with prayers for peace tranquility and prosperity in ghazipur
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला

अलसुबह लोग नए परिधान पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रवाना हुए। नमाज से पहले इमामों ने खुत्बा पढ़ते हुए कुर्बानी की अहमियत और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने पूर्वजों की मगफिरत की दुआ मांगी। देर शाम तक दावतों और मेल-मुलाकात का दौर चलता रहा। बहरियाबाद, मोहम्मदाबाद, कासिमाबाद, बहादुरगंज, गंगौली, शादियाबाद, सिधागरघाट, देवकली, जमानिया, औडिहार, करंडा, खानपुर, दिलदारनगर, नंदगंज, भरसर, मनिहारी समेत जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। बच्चों में खास उत्साह दिखा। कई स्थानों पर बच्चों ने मेले और झूलों का आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid al-Adha celebrated with prayers for peace tranquility and prosperity in ghazipur
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
बकरीद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले भर में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम अनुपम शुक्ला और एसपी डॉ. ईराज राजा लगातार भ्रमणशील रहे। कासिमाबाद क्षेत्र में डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ करीब 100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
Eid al-Adha celebrated with prayers for peace tranquility and prosperity in ghazipur
ईद-उल-अजहा का मनाया पर्व - फोटो : अमर उजाला
उमड़ी नमाजियों की भीड़
गंगौली, नोनहरा, कासिमाबाद और बहादुरगंज क्षेत्र की ईदगाहों व मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। ईदगाह बहादुरगंज में करीब एक हजार, गंगौली में 1200 और सोनबरसा में करीब एक हजार लोगों ने नमाज अदा की। रसूलपुर ईदगाह, नूरी मस्जिद पठान टोली, जामा मस्जिद उत्तर टोला और शाही मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed