गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती में बहन और माता-पिता को कुल्हाड़ी से काटकर तीन हत्या करने का आरोपी अभय उर्फ भुट्टन स्वभाव से कठोर और तंत्र-मंत्र पर विश्वास करता था। उसने अपने निर्माणाधीन मकान में कुछ ऐसी तस्वीरें भी लगाईं हैं, जो ग्रामीणों की इन बातों को प्रमाणित भी कर रही हैं। वारदात के तीसरे दिन भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। डर के चलते मृतकों के घर की तरफ गांव के लोग नहीं जा रहे हैं। मौके पर दो दिन तक तैनात रही पुलिस भी दो बेजुबान पशुओं को उनकी नादों तक पहुंचाने के बाद चली गई। अब पशुओं को चारा तक देने के लिए कोई नहीं है।
गाजीपुर ट्रिपल मर्डर: तंत्र-मंत्र पर विश्वास करता था आरोपी, डर से घर पर नहीं जा रहे पड़ोसी; भूखे तड़प रहे पशु
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:56 AM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में ट्रिपल मर्डर के बाद डिलियां गांव की यादव बस्ती में सन्नाटा पसरा है। माता-पिता और बहन की हत्या करने वाला आरोपी घर से फरार है, ऐसे में डर के चलते उसके घर में जाने से पड़ोसी कतरा रहे हैं। वहीं, घर पर चारे के लिए पशु तड़प रहे हैं।
विज्ञापन