{"_id":"602cad1a7bb6876d3238ba35","slug":"gram-pradhan-murder-people-villagers-attack-on-police-vandalize-vehicles-in-jaunpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: प्रधान की हत्या के बाद बेबस दिखी पुलिस, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, वाहनों में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: प्रधान की हत्या के बाद बेबस दिखी पुलिस, ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा, वाहनों में की तोड़फोड़
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 17 Feb 2021 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हत्या क बाद ग्रामीणों ने किया बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जौनपुर जिले के मखमेलपुर गांव के निवर्तमान प्रधान राजकुमार की हत्या दोपहर करीब तीन बजे हुई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची भी, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के चलते उन्हें भागना पड़ा। लाठी-डंडा लेकर लोगों ने पुलिस को खदेड़ दिया। तब बस गिनती के पुलिसकर्मी ही मौके पर थे। लिहाजा उन्होंने भागने में ही भलाई समझी।
2 of 5
घटनास्थल पर तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में आसपास के कई थानों की फोर्स थी, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर पहुंचने की इजाजत नहीं थी। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मी नहर पुलिया के पास खड़े होकर अतिरिक्त फोर्स आने और उच्चाधिकारियों के निर्देश का इंतजार करते रहे। इस बीच गुस्साए लोग कोईरीडीहा पर उत्पात मचाते रहे।
3 of 5
ग्राम प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
कई राहगीरों को भी उनके गुस्से का कोपभाजन बनना पड़ा। पुलिस जीप में आग लगाने की भी कोशिश हुई, लेकिन सपा नेता राजन यादव, हेमंत यादव, पूर्व प्रमुख इंद्रदेव यादव आदि ने लोगों को रोका। बाद में मल्हनी विधायक लकी यादव, सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, श्रवण जायसवाल, हिसामुद्दीन आदि ने भी पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पीएसी बल आने के बाद करीब चार बजे फोर्स ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। इसके बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ अनुपम शुक्ल सहित अन्य अफसर पहुंचे। एसपी राजकरन नय्यर, एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह उनसे पहले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि निवर्तमान प्रधान की हत्या में दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश था। लोगों ने रास्ता जाम कर दिया था। उनसे वार्ता कर जाम समाप्त कराया गया। अब स्थिति सामान्य है। घटना के पीछे जो भी दोषी है, जांच कर उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।