फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dog shot for barking Dies after writhing in pain three hours FIR against accused police scanning CCTV footage

भौंकने पर कुत्ते को मारी गोली: तीन घंटे तड़पने के बाद मौत, आरोपियों के खिलाफ FIR; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Tue, 18 Aug 2026 05:57 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 18 Aug 2026 05:57 AM IST
सार

Jaunpur News: जिले के बहाउद्दीनपुर गांव में बीती रात दो बाइक सवारों पर कुत्ते को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली पेट के आरपार हो गई और करीब तीन घंटे तड़पने के बाद कुत्ते की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद कर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Dog shot for barking Dies after writhing in pain three hours FIR against accused police scanning CCTV footage
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

Jaunpur News: जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में रविवार देर रात कुत्ते को गोली मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो बाइक सवार युवकों ने कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर उसे गोली मार दी। गोली कुत्ते के पेट को चीरते हुए आरपार हो गई। गंभीर रूप से घायल कुत्ता करीब तीन घंटे तक तड़पता रहा और इसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बहाउद्दीनपुर निवासी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने छप्पर में सो रहे थे। इसी दौरान भगवानगंज बाजार की ओर से दो बाइक सवार उनके घर के सामने से गुजरे। कुत्ते ने बाइक सवारों को देखकर भौंकना शुरू कर दिया। आरोप है कि करीब 100 मीटर आगे जाने के बाद दोनों बाइक सवार वापस लौटे और कुत्ते को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर राजेश और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो कुत्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहा था।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने घायल कुत्ते के उपचार के लिए पशु चिकित्सा एंबुलेंस सेवा 1962 को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने स्तर से कुत्ते को बचाने का प्रयास किया, लेकिन करीब तीन घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।

सोमवार को ग्रामीणों ने सुजानगंज थाने पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से गोली का खोखा बरामद किया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ बदलापुर सुनील तिवारी ने भी मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed