फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman commits suicide after obscene video goes viral accused arrested Maharashtra threaten call wedding

UP: अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने की आत्महत्या, महाराष्ट्र से आरोपी अरेस्ट; शादी तोड़ने की देता था धमकी

Mon, 17 Aug 2026 05:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 17 Aug 2026 05:56 PM IST
सार

Azamgarh News: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने से परेशान युवती ने सात जुलाई को फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। अस्पताल में उपचार के दौरान 15 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मामले में साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को महाराष्ट्र के बोइसर से गिरफ्तार किया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया।

विज्ञापन
woman commits suicide after obscene video goes viral accused arrested Maharashtra threaten call wedding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: सोशल मीडिया पर खुद का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल होने पर युवती ने आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर कप्तानगंज थाने की पुलिस ने 13 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी प्रमोद गोंड की तलाश में जुट गई। 

विज्ञापन




रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर थाना क्षेत्र के बोइसर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रमोद रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद का निवासी है। साइबर सेल की तकनीकी टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र निवासी एक पिता ने 13 जुलाई को अपनी 23 वर्षीय बेटी के संबंध में तहरीर दी थी। आरोप है कि प्रमोद गोंड ने उनकी पुत्री से दोस्ती कर उसके साथ संबंध बनाए और इसी दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर बार-बार संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, आरोपी प्रमोद गोंड पूर्व से ही शादीशुदा है। वहीं, युवती की जब शादी तय हुई तो आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। तहरीर के आधार पर 13 जुलाई को रौनापार थाने में प्राथमिकी दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद साइबर सेल की तकनीकी टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर में मिली। 

लोकेशन के आधार पर रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम महाराष्ट्र पहुंची। पुलिस के सहयोग से संयुक्त टीम ने बोइसर स्थित श्रीराम फेडरेशन कंपनी से प्रमोद गोंड को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पालघर की अदालत में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर उसे आजमगढ़ लाया गया।

सात जुलाई को आत्महत्या करने के लिए फंदे पर लटकी थी युवती
आजमगढ़। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जब युवती का अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसने सात जुलाई को फंदे पर लटक कर जाने देने का प्रयास किया। हालांकि परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान 15 जुलाई को युवती की मौत हो गई। हालाकि पिता की तहरीर पर 13 जुलाई को ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी और उसे शनिवार को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed