फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman jumps into Tamsa River newborn arms both found three kilometers away baby dies

UP News: नवजात को गोद में लेकर तमसा नदी में कूदी महिला, तीन किलोमीटर दूर मिले दोनों; बच्चे की मौत

Mon, 17 Aug 2026 06:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 17 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह सीमा यादव ने तीन माह के बेटे प्रत्यांश को गोद में लेकर तमसा नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने करीब तीन किलोमीटर दूर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बीमारी के बाद सीमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
Woman jumps into Tamsa River newborn arms both found three kilometers away baby dies
जीयनपुर कोतवाली का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 22 वर्षीय विवाहित महिला सीमा यादव ने अपने तीन माह के मासूम बेटे प्रत्यांश को गोद में लेकर तमसा नदी में छलांग लगा दी। महिला को ग्रामीणों ने करीब तीन किलोमीटर दूर पनशब्दा गांव के पास नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन मासूम की डूबने से मौत हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है। रामपुर निवासी नरसिंह यादव की बेटी सीमा यादव अपने तीन माह के बेटे प्रत्यांश के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसने तमसा नदी में छलांग लगा दी। नदी में महिला और बच्चे को डूबता देखकर ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। करीब तीन किलोमीटर तक तलाश के बाद पनशब्दा गांव के पास महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार सीमा की शादी करीब दो वर्ष पहले ऐनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव के साथ हुई थी। वह पिछले दो माह से अपने मायके रामपुर में रह रही थी। पिता नरसिंह यादव ने बताया कि करीब तीन माह पहले सीमा को मस्तिष्क ज्वर हुआ था। बीमारी के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने आशंका जताई कि मानसिक अस्वस्थता के कारण ही उसने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed