फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transformer repeatedly blowing out; new one in Ahirauli burns out immediately after installation.

Azamgarh News: बार-बार फूंक रहा ट्रांसफॉर्मर, अहिरौली में नया लगते ही जल गया

Mon, 17 Aug 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer repeatedly blowing out; new one in Ahirauli burns out immediately after installation.
बरदह। क्षेत्र के बकेश और अहिरौली गांव में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बकेश में ट्रांसफॉर्मर में बार-बार आग लगने से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, अहिरौली में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए लगाया गया 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर सप्लाई शुरू होते ही धूं-धूं कर जल गया।
विज्ञापन

बकेश गांव के ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में आए दिन आग लगती है। आग की लपटें उठने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर बालू और मिट्टी डालकर आग बुझाते हैं। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने अपने स्तर से ट्रांसफॉर्मर के पास बालू की व्यवस्था कर रखी है, ताकि आग लगने पर तत्काल काबू पाया जा सके। उनका कहना है कि आबादी के बीच ट्रांसफॉर्मर में बार-बार आग लगना बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
विज्ञापन

उधर, अहिरौली गांव में बिजली संकट के बाद विभाग ने 63 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया था। सप्लाई शुरू होते ही ट्रांसफॉर्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई और वह जल गया। इससे आपूर्ति फिर ठप हो गई। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर लगाने से पहले लोड और तकनीकी स्थिति की पर्याप्त जांच नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई आतिश यादव ने बताया कि बकेश और अहिरौली के ट्रांसफॉर्मरों की जांच कराई जाएगी। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed