{"_id":"6a820ec45e5c3562e1013637","slug":"cash-and-jewellery-worth-59-lakh-stolen-from-two-houses-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155481-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो घरों से 59 लाख रुपये के आभूषण समेत नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो घरों से 59 लाख रुपये के आभूषण समेत नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के भंवरूपुर और चित्तूपुरा गांव में शुक्रवार रात दो घरों में चोरी हो गई। चोर दोनों घरों से आभूषण और नकदी समेत कुल 59.5 लाख रुपये का सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का दावा किया है। चित्तूपुरा निवासी अशोक राय के घर से चोरों ने 20 लाख रुपये के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये नकदी चुरा लिए।
अशोक राय, उनकी मां और गर्भवती पत्नी नेहा बाहर कोठरी में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे बच्चे की तबीयत खराब होने पर चोरी का पता चला। यह नकदी नेहा की डिलीवरी के लिए रखी गई थी। अशोक राय ने तत्काल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
अशोक राय के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर रुद्रेश राय के घर से भी चोरों ने 30 लाख रुपये के आभूषण और आठ लाख रुपये नकदी चुरा ली। रुद्रेश राय और उनकी पत्नी प्रमिला बाहर सो रहे थे, जबकि उनका बेटा दीपक अंदर था। चोरों ने दीपक के कमरे को बाहर से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
रात 1:45 बजे दीपक को लघुशंका महसूस होने पर चोरी का पता चला। रुद्रेश राय ने यह नकदी आजमगढ़ में मकान निर्माण के लिए रखी थी। अशोक राय और रुद्रेश राय ने थाने में लिखित तहरीर दी है। सूचना पर 112 पुलिस और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य संकलित किए। अहरौला थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि पुलिस सक्रियता से मामले की जांच कर रही है।
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।