{"_id":"6a820f05bc5455b97d03b4c2","slug":"eight-box-culverts-to-be-constructed-on-the-lalganj-distributary-at-a-cost-of-six-crore-rupees-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-155453-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लालगंज रजवाहा पर छह करोड़ से बनेंगे आठ बॉक्स कल्वर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लालगंज रजवाहा पर छह करोड़ से बनेंगे आठ बॉक्स कल्वर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लालगंज रजवाहा पर जर्जर हो चुकी पुलियों के स्थान पर अब आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसके लिए करीब छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब विभाग निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है।
खंड 23 की लालगंज रजवाहा क्षेत्र में कई स्थानों पर बनी पुलिया लंबे समय से जर्जर हैं। इनसे होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और अन्य लोग आवागमन करते हैं। जर्जर पुलियों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। विशेषकर बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। पुलियों की खराब हालत से रजवाहा की सुरक्षा को लेकर भी विभाग चिंतित रहता था।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रजवाहा पर कुल आठ स्थानों पर आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे। इनके बनने से ग्रामीणों को आवागमन के लिए मजबूत और सुरक्षित रास्ता मिलेगा। साथ ही रजवाहा के पानी के प्रवाह में भी बाधा नहीं आएगी। आधुनिक तकनीक से बनने वाले बॉक्स कल्वर्ट लंबे समय तक उपयोगी रहेंगे और रखरखाव का खर्च भी अपेक्षाकृत कम होगा। उन्होंने बताया कि निर्माण संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
कोट--
बॉक्स कल्वर्ट का कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और रजवाहा भी सुरक्षित रहेगा। निर्माण से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण शुरू होगा। — वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता

कोट