फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के जौनपुर में ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, तस्वीरों में देखें कैसे भड़का जनाक्रोश

Wed, 17 Feb 2021 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Public anger erupted after gram pradhan shot dead in Jaunpur, see photos
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में एक के बाद एक घटित हो रही आपराधिक घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही हैं। वारदात से नाराज ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। पुलिस के वाहन तोड़ दिए। इस दौरान एसआई समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।



पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। बाद में भारी फोर्स के साथ पहुंचे डीएम-एसपी ने स्थिति संभाली। बवाल के चलते करीब चार घंटे तक जौनपुर-शाहगंज मार्ग कोईरीडिहा गांव के पास जाम रहा। बदमाशों पर केस दर्ज होने के बाद शाम 7 बजे जाम समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना मंगलवार की दोपहर की है। 
 

Public anger erupted after gram pradhan shot dead in Jaunpur, see photos
वारदात के बाद मौजूद पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के निवर्तमान प्रधान राजकुमार यादव (50) मंगलवार को किसी काम से जौनपुर आए थे। अपराह्न में वह अपनी बाइक से वापस जा रहे थे। सरायख्वाजा थाने से थोड़ा आगे बढ़े कि पीछे से बाइक सवार बदमाशों ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी। प्रधान के सड़क पर गिरते ही उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

राजकुमार के सिर, पेट व सीने में गोली लगी और उनकी वहीं मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को थाने ले जाने का प्रयास किया ग्रामीणों ने उन्हें रोक लिया। शव को उतारकर वाहन को पलट दिया और तोड़-फोड़ करने लगे। इसमें एसआई धर्मदेव सिंह व कांस्टेबल राहुल को चोटें आई।

Public anger erupted after gram pradhan shot dead in Jaunpur, see photos
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सरायख्वाजा एसओ दिग्विजय सिंह भी पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उनके वाहन पर भी पथराव कर दिया। भीड़ का गुस्सा देखकर पुलिस ने वहां से भागकर खुद को बचाया। उधर कोईरीडीहा गांव के पास ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इधर से गुजरने वाले कई लोगों व वाहनों पर भी पत्थर चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Public anger erupted after gram pradhan shot dead in Jaunpur, see photos
ग्राम प्रधान राजकुमार यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बाद में डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर, सीडीओ अनुपम शुक्ला भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मल्हनी विधायक लकी यादव, सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रशासन ने जाम खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण केस दर्ज होने के बाद ही वहां से हटने पर राजी हुए।

विज्ञापन
Public anger erupted after gram pradhan shot dead in Jaunpur, see photos
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : a

शाम करीब सात बजे मृतक के पुत्र अमित यादव की तहरीर पर पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज किया। मुकदमे की प्रति मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed