फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन की नजर सामने से आ रहे दूल्हे पर पड़ी, देखते ही बोली "मैं नहीं करूंगी शादी"

Mon, 23 Jul 2018 05:38 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jul 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
Bride refuses marriage looking at groom
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। जनाती और बराती दोनों पक्ष के लोग अपनी अपनी तरह से खुशियों के इस पल को बिता रहे थे। दूल्हे पक्ष के लोग हांथ में कोल्ड्रिंक लेकर मस्त डांस करने में व्यस्त थे। इन सबके बाद समय आया जयमाला कार्यक्रम का। इस रस्म को बड़ी खुशी के साथ पूरा किया गया। दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला पहना दिया और लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी से पूरा गेस्ट हाउस गूंज उठा। इसके बाद रस्म थी भांवरों की। फिर जो हुआ उससे बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। जानें क्या है पूरा मामला...


 
Bride refuses marriage looking at groom
डेमो पिक
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने अपने बेटे योगेश की शादी क्षेत्र के ग्राम निगोह निवासी कैलाश चंद की पुत्री रूबी के साथ तय की थी। शनिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। धूमधाम से बारात चढ़ी और जयमाला का कार्यक्रम भी हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुआ।

 
Bride refuses marriage looking at groom
डेमो पिक
चढ़ावा के बाद जैसे ही भांवरों की रस्म की शुरुआत हुई तभी दुल्हन की नजर सामने से लंगड़ाकर आ रहे दूल्हे पर पड़ी। इस पर उसने दूल्हे को दिव्यांग बताकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार के इस फरमान से बारातियों में हड़कंप मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride refuses marriage looking at groom
डेमो पिक
नाते-रिश्तेदार और परिजन दुल्हन को मनाने में जुट गए, लेकिन वह किसी कीमत पर शादी के लिए तैयार नहीं हुई। किसी भी तरह बात बनते न देख दूल्हे के पिता ने अपने छोटे बेटे से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन दुल्हन ने उसे भी स्वीकार नहीं किया। बाद में बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed