Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संभव डेथ केस: ‘न चश्मा टूटा…और न घड़ी’, पिता बोले- एक माह पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, और गहराया रहस्य

Thu, 19 Nov 2026 08:27 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 19 Nov 2026 08:27 AM IST
सार

Kanpur Rudra Greens Apartment Incident: कारोबारी के बेटे संभव की मौत मामले में पांच दिन बाद मृतक के पिता ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक माह पहले सुहाना के मामा प्रवीण ने संभव को जान से मारने की धमकी दी थी और 14 नवंबर को मौका पाकर पूरे परिवार ने मिलकर उसकी जान ले ली।

विज्ञापन
Kanpur Sambhav death case Father reveals he had received a death threat a month ago FIR for murder registered
Kanpur Rudra Greens Apartment Incident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कानपुर में पांच दिन बाद ही सही, लेकिन संभव के पिता विशाल ने बेटे संभव की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इकलौते बेटे को खोने का गम बर्दाश्त करना किसी के लिए आसान नहीं होता है। घटना पर संदेह तो उन्हें पहले ही दिन से था लेकिन संभव के शव का अंतिम संस्कार और अन्य संस्कारों की वजह से वह थाने में तहरीर नहीं दे पाए थे। विशाल ने बताया कि संभव अक्सर सुहाना से मिलने उसके रुद्रा अपार्टमेंट स्थित फ्लैट छह-ए में जाता था।


आरोप है कि एक माह पहले किसी बात पर संभव का सुहाना के मामा प्रवीण से विवाद हुआ था। इस पर प्रवीण ने बेटे को धमकाया था कि दोबारा फ्लैट में आए तो जान से मार देगा। इसके बाद भी संभव, सुहाना की दोस्ती के चलते उसके घर आता-जाता था लेकिन प्रवीण को बर्दाश्त नहीं था। बस 14 नवंबर को पूरे परिवार को वह मौका मिल गया और बेटे की जिंदगी खत्म कर दी।

Trending Videos
Kanpur Sambhav death case Father reveals he had received a death threat a month ago FIR for murder registered
Kanpur Rudra Greens Apartment Incident - फोटो : amar ujala

पुलिस गंभीरता से जांच करेगी, तो सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी
विशाल का यह भी आरोप है कि छठवीं मंजिल से गिरने के बाद भी बेटे संभव का न तो चश्मा टूटा और न ही मोबाइल व घड़ी। पुलिस गंभीरता से जांच करेगी, तो सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। वहीं, संभव की मौत से उसके परिवार के अलावा पास-पड़ोस के लोग और दोस्त अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। विशाल का कहना है कि पुलिस जांच ठीक से करेगी, तो उनके बेटे के हत्यारोपियों को सजा भी जरूर मिलेगी।

Kanpur Sambhav death case Father reveals he had received a death threat a month ago FIR for murder registered
Kanpur Rudra Greens Apartment Incident - फोटो : amar ujala

पिता का आरोप- छठवीं मंजिल से धक्का देकर की गई थी संभव की हत्या
कागज कारोबारी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे संभव (22) की मौत के पांच दिन बाद बुधवार रात पिता ने बिठूर पुलिस को तहरीर दी है। विशाल का आरोप है कि रुद्र अपार्टमेंट निवासी प्रवीण उडानी ने अपनी बहन, भांजी सुहाना और 10 साल के भांजे संग मिलकर संभव की हत्या की है। चारों लोगों पर मिलकर संभव को नीचे फेंकने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Sambhav death case Father reveals he had received a death threat a month ago FIR for murder registered
Kanpur Rudra Greens Apartment Incident - फोटो : amar ujala

फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरने की जानकारी दी
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। 14 नवंबर को कौशलपुरी निवासी संभव (22) घर पर दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। शाम करीब 4:15 बजे बिठूर के रुद्रा अपार्टमेंट निवासी प्रवीण ने फोन कर उन्हें संभव के छठवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से नीचे गिरने की जानकारी दी। वह अस्पताल गए, तो वहां संभव की मौत का पता चला।

विज्ञापन
Kanpur Sambhav death case Father reveals he had received a death threat a month ago FIR for murder registered
Kanpur Rudra Greens Apartment Incident - फोटो : amar ujala

पुलिस ने चारों से अलग-अलग पूछताछ की थी
प्रवीण ने पुलिस को बताया था कि संभव उनकी भांजी सुहाना से मिलने आया था। 10 साल के भांजे के साथ गेंद खेलते वक्त बालकनी से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया था। विशाल का आरोप है कि प्रवीण ने घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय उन्हें ही संभव के मोबाइल से सूचना दी। इससे साफ है कि पूरे परिवार के इरादे ठीक नहीं थे। इसके अलावा पुलिस ने चारों से अलग-अलग पूछताछ की थी, जिसमें सभी के बयान में भिन्नता पाई गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed