फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नल से की थी 86 लाख की ठगी, अब ऐसे चुकाएंगे कीमत

Tue, 25 Apr 2017 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:30 PM IST
सार

-रिटायर्ड कर्नल से की थी ठगी, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, कोतवाली की संयुक्त टीम ने पकड़ा 
- नोएडा के सेक्टर 22 में चल रहा था ठगी का ऑफिस 

विज्ञापन
eighty six lakhs thug to colonel
डेमो
रिटायर्ड कर्नल मान सिंह से 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर अपने खाते में ट्रांसफर कराने वाले गैंग के चार सदस्यों को पुलिस टीमों ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने शनिवार शाम जेल भेजने की कार्रवाई की। 

   
बता दें कि फतेहपुर के हरिहरगंज मोहल्ला निवासी रिटायर्ड कर्नल आर मान सिंह ने 27 मार्च को ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि एक निजी बैंक से कर्मी होना बताकर कॉल की जाती रही।
 
eighty six lakhs thug to colonel
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इसमें बताया गया कि पॉलिसी मेच्योर होने में थोड़ी बाधा है। आप चाहें तो इसे कैंसिल कर मेच्योरिटी का रुपया वापस करा दिया जाएगा। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी। इसके बाद कॉलर के झांसे में फंसकर 17 अगस्त से 14 मार्च तक चौदह बार में 86 लाख 77 हजार 10 रुपये रिटायर्ड कर्नल ने ठगों को दे दिए। बड़ी रकम होने के  कारण जांच क्राइम ब्रांच इन्वेस्टीगेशन को दी गई। 
   
मामले की जांच में लखनऊ एसटीएफ भी लगी हुई थी। टीम को बैंक डिटेल से आरोपी ट्रैस हुए। टीम ने नोएडा के सेक्टर 22 से आरोपियों को बिहार प्रांत के रोहतास जिले के दिनारा गांव के महेंद्र कुमार के  बेटे अश्वनी कुमार,  गाजियाबाद क्रिश्चियन नगर निवासी रघुवर दयाल का बेटा सुनील पाल, देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र निवासी जितेंद्र का बेटा पंकज तिवारी, बंदायू जिले झौंगी थाना क्षेत्र तेलियरगंज निवासी यादराम के बेटे दीपक कुमार साहू को को गिरफ्तार किया है।

यह लोग गोल्डेन सर्विसेज नाम की फर्म खोले थे। एसआई कैलाश नाथ ने बताया कि आरोपियों में दीपक कुमार साहू और अश्वनी कुमार मास्टरमाइंड हैं। इन्हीं के खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई थी। बाकी दो सदस्य कॉल करते थे। कोतवाल दीपक पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed