सब्सक्राइब करें

मौत को गले लगाने से पहले सिपाही ने लिखा- ये दुनिया इंसानों के रहने लायक नहीं, मैं भी अपने बाबू के पास जा रही हूं...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Sep 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
Female constable hanged 15 days after husband's murder
मृतक पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पति की हत्या के बाद से तन्हा जी रही महिला सिपाही ने गुरुवार रात मौत को गले लगा लिया। उसने गाजीपुर के लोहटा स्थित ममिया ससुर के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इसी के साथ बचपन की एक प्रेम कहानी का दुखद अंत भी हो गया।
Trending Videos
Female constable hanged 15 days after husband's murder
महिला सिपाही की गोद में रिंकी का बच्चा - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही ने खुदकुशी से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में लिखा कि - मैं अपने बाबू के बगैर इस दुनिया में सांस भी नहीं लेना चाहती। हमभी अपने बाबू के पास जा रहे हैं, क्योंकि ये दुनिया इंसानों के रहने के लायक नहीं है...।
विज्ञापन
विज्ञापन
Female constable hanged 15 days after husband's murder
रिंकी की शादी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही ने यह भी लिखा कि हम एक बेटा देकर जा रहे हैं। इसे इंजीनियर बनाना साथ ही इसे इसके पापा जैसा अच्छा इंसान भी बनाना। 
 
Female constable hanged 15 days after husband's murder
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिला सिपाही की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला पांच माह के बेटे शिवाय की जिम्मेदारी मनीष के छोटे भाई को सौंप गईं है।

 
विज्ञापन
Female constable hanged 15 days after husband's murder
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के बाद महिला सिपाही रिंकी के शव को उसकी गौसपुर स्थित ससुराल ले जाया गया। कुछ देर शव को यहां रोककर पति मनीष के बाग में ले जाया गया और उसी स्थान पर अंतिम संस्कार किया गया जहां मनीष का हुआ था। सुसाइड नोट में रिंकी ने ऐसा करने की इच्छा जाहिर की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed