{"_id":"6ade4bb0db4d855a4300eb8a","slug":"stabbed-and-injured-a-friends-father-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-165167-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दोस्त के पिता को चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दोस्त के पिता को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
बिंदकी। कहासुनी के दौरान युवक ने दोस्त के पिता के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के लखना खेड़ा निवासी राम बहादुर यादव उर्फ चिनका शनिवार रात वीरपुर गांव के पास हुई दुर्घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल जा रहे थे। तभी उसका बेटा विपिन दोस्त दीपक त्रिवेदी के साथ रास्ते में मिल गए। उन्होंने बेटे विपिन को देर रात घर से बाहर जाने का कारण पूछा।
इसी बात पर राम बहादुर और दीपक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपक त्रिवेदी ने राम बहादुर यादव के पेट में चाकू मार दिया। हमले से वह घायल होकर गिर पड़े। परिजन ने लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया।
यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।