फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kayastha Mahasabha honored 40 meritorious students.

Fatehpur News: कायस्थ महासभा ने 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Mon, 26 Oct 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Kayastha Mahasabha honored 40 meritorious students.
फोटो-06-शहर के नउवाबाग ​स्थित एक प्रातिष्ठान में सील्ड के साथ मौजूद सम्मानित मेधावी। संवाद
जयरामनगर। शहर के नउवाबाग स्थित एक प्रतिष्ठान में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कायस्थ मेधा अलंकरण व सम्मान समारोह आयोजित किया। जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में 40 मेधावी छात्र-छात्राओं समेत कुल 98 कायस्थों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती से हुआ। राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज को डॉ. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री और सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों को आदर्श मानने की अपील की। उन्होंने समाजहित में आगे आने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मेधावी छात्राओं, साहित्यकारों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों और पूर्व नौसेना अधिकारी को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता विभाकर शास्त्री, राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

फोटो-06-शहर के नउवाबाग स्थित एक प्रातिष्ठान में सील्ड के साथ मौजूद सम्मानित मेधावी। संवाद

फोटो-06-शहर के नउवाबाग स्थित एक प्रातिष्ठान में सील्ड के साथ मौजूद सम्मानित मेधावी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed