फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर क्यों माया से नहीं मिलेंगे मुलायम, जानिए पांच बड़े कारण

Thu, 20 Apr 2017 01:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 20 Apr 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh says no to alliance
मुलायम सिंह यादव और मायावती
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के तेवर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। इसका असर उस वक्त नजर आया जब बेटा अखिलेश उनके पास एक प्रपोजल लेकर पहुंचा। जैसे ही नेताजी ने प्रपोजल के बारे में सुना, वे भड़क उठे। उन्होंने अखिलेश को नसीहत देते हुए प्रपोजल को ठुकरा दिया जबकि अखलेश चाहते थे कि नेताजी इस प्रपोजल पर अपनी स्वीकृति दे डाले। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तो आईए जानते है आखिर अखिलेश कौनसा प्रपोजल लेकर पहुंचे थे... 

 
mulayam singh says no to alliance
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
दरअसल, अखिलेश महागठबंधन के प्रस्ताव को लेकर मुलायम सिंह के पास पहुंचे थे। वे बिहार की तर्ज पर भाजपा को यूपी में रोकने के लिए महागठबंधन करने का प्रस्ताव लेकर मुलायम सिंह (नेताजी) के पास पहुंचे थे। लेकिन नेताजी ने इस पर स्वीकृति देने से इंकार कर दिया। अब जानिए मुलायम ने प्रस्ताव को क्यों नहीं दी स्वीकृति...  
 
mulayam singh says no to alliance
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
मुलायम की सबसे बड़ी विरोधी मायावती

मुलायम सिंह के सामने उनकी सबसे बड़ी विरोधी मायावती का नाम गठबंधन के लिए सामने आया तो यह बात उनके गले नहीं उतरी। बस फिर क्या था उन्होंने कदम पीछे खींच लिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
mulayam singh says no to alliance
मायावती (फाइल फोटो)
बिहार की तर्ज पर यूपी में महागठबंधन फॉर्मुला

अखिलेश यादव ने बीजेपी को रोकने के लिए किसी भी पार्टी से अलायंस की बात कही थी। मुलायम ने रविवार को मैनपुरी में एक प्रोग्राम के दौरान यह साफ कर दिया कि वे ऐसे किसी भी महागठबंधन को लेकर राजी नहीं होंगे। उन्होंने कहा इसकी कोई जरूरत नहीं है। समाजवादी अकेले ही सक्षम हैं। इस बात से उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से किया गठबंधन भी गलत था। 

 

विज्ञापन
mulayam singh says no to alliance
अखिलेश और राहुल गांधी
कांग्रेस से गठबंधन के भी खिलाफ थे मुलायम...
बता दें कि मुलायम ने यूपी असेंबली इलेक्शन के दौरान भी कांग्रेस से गठबंधन का विरोध किया था। लेकिन, अखिलेश ने जब उनकी सलाह नहीं मानी तो मुलायम ने सार्वजनिक तौर पर इस गठबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, मुलायम की नाराजगी के बावजूद गठबंधन जारी रहा और असेंबली इलेक्शन में इस अलायंस को हार मिली।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed