{"_id":"58d90d1a4f1c1b4d7763e042","slug":"position-of-highway-petroling-alertness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वो तड़पती रही और जिम्मेदार मुंह मोड़ते गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो तड़पती रही और जिम्मेदार मुंह मोड़ते गए
Tue, 28 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
हाईवे किनारे बेसुध पड़ी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के भले ही बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं लेकिन जो व्यवस्थाएं वह आम आदमी के लिए बेमानी है। इसका उदाहरण सोमवार को कानपुर देहात अकबरपुर के पास हाईवे नंबर 2 पर देखने को मिला। दोपहर में अपने पति संग साइकिल से लौट रही महिला को अचानक अटैक पड़ गया। जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। आधे घंटे तक महिला हाईवे किनारे पड़ी रही। पास से निकली हाईवे पेट्रोलिंग वैन रुकी लेकिन बैगर मदद किए ही आगे चली गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में दाखिल किया गया।
2 of 3
राजमार्ग गश्त सतर्कता की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर कोतवाली के जगजीवनपुर गांव निवासी सूरज अपनी ससुराल रसधान से पत्नी पूनम (22) को साइकिल पर बैठाकर लौट रहा था। दोपहर करीब 2 बजे अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास अचानक पत्नी की हालत बिगड़ गई। वह साइकिल से बेसुध होकर गिर गई। इससे वह काफी देर तक तड़पती रही। वहां से गुजर रहे कुछ राहगीर रुककर वहां से गुजर रही हाईवे पेट्रोलिंग वैन को रोका। लोगों ने महिला को जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन वैन बैठे लोगों ने महिला को ले जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह निकल गए। इसके बाद राहगीरों ने अपने मोबाइल से एंबुलेंस को फोन कर सूचित किया।
3 of 3
राजमार्ग गश्त सतर्कता की स्थिति
आधे घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से पूनम को जिला अस्पताल में लाया गया। यहां उसकी हालात में अब सुधार बताया गया है। डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि उसे समय से जिला अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी तड़प कर वहीं मौत हो जाती। हाइवे पेट्रोलिंग वैन की लापरवाही को लेकर राहगीर काफी नाराज दिखे। वहीं, अकबरपुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं मिली। यदि मिलती तो वह तत्काल मदद करते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।