फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में हत्या के बाद खुदकुशी: सऊद ने शिक्षिका के सिर में मारी थीं चार गोलियां, फुटेज में खींचकर ले जाते दिखा

Tue, 22 Sep 2026 11:25 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 22 Sep 2026 11:25 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में शिक्षिका निशात फातिमा की हत्या और हमलावर सऊद अंसारी की आत्महत्या के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। निशात को सिर में चार गोलियां लगी थीं, जबकि सऊद ने खुद को एक गोली मारी थी। आरोपी सऊद शिक्षिका को खींचकर पहली मंजिल पर ले गया था। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 

विज्ञापन
accused shot the teacher four times in the head footage shows him dragging her away in lakhimpur kheri
शिक्षिका को खींचकर ले गया था आरोपी - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में सोमवार को हुए गोलीकांड में शिक्षिका और आरोपी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। देर रात शिक्षिका निशात फातिमा और हमलावर सऊद अंसारी के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक सऊद को तो एक ही गोली लगी थी, जो उसने अपनी कनपटी पर मारी और गोली भेजा उड़ते हुए आर पार हो गई। जबकि शिक्षिका के सिर में सऊद ने चार गोलियां मारी थीं। इसमें दो गोलियां सिर के ऊपरी हिस्से पर लगीं और दो गोलियां सिर के पीछे निचले हिस्से में गर्दन के बिल्कुल ऊपर लगी थीं। वहीं, घटना से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह शिक्षिका को खींचकर ले जाते दिखाई दे रहा है। 

accused shot the teacher four times in the head footage shows him dragging her away in lakhimpur kheri
निसात फातिमा का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन

सिर में फंसी मिलीं तीन गोलियां 
निसात के सिर में लगी चारों गोलियां बाहर नहीं निकल पाई थीं। तीन गोलियां सिर के अंदर फंसी मिलीं, जबकि एक बाहर निकल कर बालों में फंसी मिली। घटना के बाद पुलिस को मौके पर चार खोखे और एक कारतूस मिला था। पुलिस के मुताबिक कुल पांच गोलियां चलीं। चार खोखे मौके पर ही मिले बताए गए, जबकि पांच खोखे मिलने चाहिए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। 

accused shot the teacher four times in the head footage shows him dragging her away in lakhimpur kheri
इसी स्कूल में शिक्षिका की हत्या कर युवक ने की थी खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कलक्ट्रेट के निकट शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी में सोमवार पूर्वाह्न 11:10 बजे घुसे मोहम्मद सऊद ने शिक्षिका निशात फातिमा की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। गोलियां तड़तड़ाने से स्कूल में दहशत फैल गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक का शिक्षिका से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से शिक्षिका ब्रेकअप करना चाहती थी। वह नहीं मानी तो सऊद ने खौफनाक कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
accused shot the teacher four times in the head footage shows him dragging her away in lakhimpur kheri
स्कूल में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मिलने के बहाने स्कूल में घुसा था आरोपी 
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28 वर्ष) शिक्षिका मोहल्ला हिदायत नगर निवासी निशात फातिमा (26) से मिलने की बात कहकर परिसर में दाखिल हुआ था। दोनों ने कुछ देर बातचीत की, फिर वे पहली मंजिल पर सीनियर केजी कक्षा के बाहर कॉरिडोर में पहुंचे। वहां अचानक सऊद ने 315 बोर के तमंचे से शिक्षिका पर गोलियां बरसा दीं। शिक्षिका बचाव में भागी तो युवक ने उस पर दो और गोलियां दाग दीं। घटना के बाद सऊद ने अपनी कनपटी पर भी गोली मार ली, जो आर-पार हो गई।
विज्ञापन
accused shot the teacher four times in the head footage shows him dragging her away in lakhimpur kheri
स्कूल में जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कॉल डिटेल से स्पष्ट होगा मामला
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि सऊद ने शिक्षिका निशात को धमकी दी थी। निशात ने इस बारे में मां को जानकारी दी और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच के करीबी रिश्तों को देखते हुए निशात की मां ने उसे शिकायत करने से मना करते हुए सऊद के पिता को कॉल कर पूरी बात बताई थी। कुछ दिनों से शिक्षिका सऊद से बात नहीं कर रही थी। इसी से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इससे काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed