फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर: मां के सामने उठा ले गए बहनों को, फिर भी अपहरण की न लगी धारा, पीड़ित परिवार बोला- हमारे साथ हुआ धोखा

Fri, 16 Sep 2022 08:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 16 Sep 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Victim s family unhappy with police action in Lakhimpur Kheri murder case
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला

लखीमपुर खीरी के निघासन में दुष्कर्म के दो बहनों की हत्या मामले में किशोरियों का परिवार अभी भी गुस्से में है। बकौल परिजन, उनके साथ धोखा हुआ। जख्मों पर लगाए जा रहे सरकारी मरहम से भी परिजन खासे खफा हैं। बेटियों को बदनाम करने की पुलिसिया कहानी से परिजन और ग्रामीणों में अब भी आक्रोश है। उनका एक ही सवाल है। मां के सामने से बेटियां खींचकर ले जाईं गईं तो पुलिस क्यों कह रही है कि वे अपनी मर्जी से गईं थीं। उनका कहना है कि मुआवजा देकर हमारे जख्मों पर मरहम नहीं लगाया जा सकता।

Victim s family unhappy with police action in Lakhimpur Kheri murder case
लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस रिपोर्ट में अगवा करने की धारा न दर्ज करना, किसी के गले नहीं उतर रहा है। पीड़ित के भाई का कहना है कि हमने अपनी बहनें खो दीं। पुलिस ऐसी कहानी बता रही है कि परिवार की बदनामी हो रही है। उसकी मां के सामने ये सब हुआ। आरोपियों ने उसे धक्का दिया। मां की चूड़ियां टूटकर उसके हाथों में गड़ गईं।

Victim s family unhappy with police action in Lakhimpur Kheri murder case
लखीमपुर खीरी कांड में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

भाई का कहना है कि पुलिस ने इन सब बातों पर ध्यान नहीं दिया। आखिर वह किस आधार पर कह रही है कि लड़कियां अपनी मर्जी से आरोपी युवकों के साथ गई। सिर्फ उसके कह देने से हम कैसे मान लें। परिवार के सदस्यों को यह भी कहना है कि पुलिस मामले को निपटाने के लिए उन्हें समझाती रही कि उनकी सभी मांगें मानी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Victim s family unhappy with police action in Lakhimpur Kheri murder case
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला

पिता बोले, हम असहाय महसूस कर रहे 
पीड़ित पिता का कहना है कि हम असहाय महसूस कर रहे हैं। पुलिस जैसा चाहेगी, वैसा ही करेगी। मुआवजा देकर सोच रही है कि हमारे जख्मों पर मरहम लग जाएगा तो ऐसा नहीं होने वाला। हमारी बेटियां छिन गईं। हमें अपार दर्द है। जो तहरीर दी गई, उसके अनुसार ही मुकदमा दर्ज होना चाहिए। घटना एकदम साफ है।

विज्ञापन
Victim s family unhappy with police action in Lakhimpur Kheri murder case
lakhimpur kheri case - फोटो : अमर उजाला

कहा, जब तक अपराधियों को कड़ी सजा नहीं मिलती। हम तड़पते रहेंगे। शुक्रवार को भी पीड़ित परिवार रोता-बिलखता रहा। मां अब सामान्य नहीं हो पाई। बार-बार बेहोश हो जा रही है। रिश्तेदार उसे जबरदस्ती खाने-पिलाने की कोशिश कर हैं। बार-बार यही कह रही है कि उसके सामने से उसकी बेटियों को उठा ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed