फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegations of not getting medical done for the youth injured in the fight

Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक का मेडिकल नहीं कराने का आरोप

Sun, 25 Oct 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allegations of not getting medical done for the youth injured in the fight
निघासन। छोटानी पुरवा गांव में मारपीट के मामले में घायल युवक का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने के आरोप से झंडी चौकी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चोटें आने के बावजूद पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। गांव निवासी जयप्रकाश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई राजेंद्र शौच के लिए गांव के पूरब दिशा में गया था। रास्ते में गांव निवासी सेवक, विनोद और रामखेलावन लाठी-डंडे और भाला लेकर बैठे थे।
आरोप है कि तीनों ने राजेंद्र को गाली-गलौज करते हुए घेर लिया और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जयप्रकाश का पुत्र प्रियांशु मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इससे उसके चेहरे और सीने पर चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रियांशु का आरोप है कि शिकायत लेकर झंडी चौकी पहुंचने पर पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। दीवान ने मेडिकल कराने की जरूरत नहीं होने की बात कही। युवक ने दीवान पर रुपये लेकर मामले को दबाने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि चोटें लगने के बावजूद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांति भंग की आशंका में चालान कर एसडीएम न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रार्थनापत्र और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों का चालान कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed