सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

UP: पहले भाई को तड़पा-तड़पा कर मारा...फिर भतीजी का कत्ल, इसलिए अपनों को मार डाला; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Jul 2025 12:21 PM IST
सार

 उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में भाई और भतीजे की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। 

 

विज्ञापन
First killed his brother then kill his niece Police caught him in an encounter
double murder in mathura - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के थाना गोविंद नगर के जन्मभूमि स्थित गेट नंबर तीन के पास कटरा केशवदेव टी प्वाइंट वाली गली में शुक्रवार की रात को भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या हुई थी। हत्यारोपी भाई मौके से भाग गया। शुक्रवार को तड़के आईएसबीटी के पास हत्यारोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से घायल हत्यारोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि 27 जून की रात को संजय (40) घर में खाना खा रहे थे। तभी उनका छोटा भाई खिल्लन हाथ में चाकू लेकर आया और संजय पर प्रहार कर दिया। पिता पर प्रहार होता देख बेटी अंजलि (18) बचाने के लिए आई। हत्यारोपी ने भतीजी को भी नहीं बक्शा और उसके ऊपर भी चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लिया और हत्यारोपी खिल्लन को गिरफ्तार करने के लिए गोविंद नगर, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस की टीम का गठन किया। 

 
Trending Videos
First killed his brother then kill his niece Police caught him in an encounter
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार के तड़के पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी नए बस स्टैंड के पास घूमता देखा गया है। सूचना मिलते ही गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल, एसओजी प्रभारी राकेश यादव, स्वाट टीम प्रभारी छोटेलाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को माहेश्वरी चौराहे स्थित गोकुल रेस्टोरेंट के पास घेर लिया। स्वयं को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
First killed his brother then kill his niece Police caught him in an encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जवाबी कार्रवाई में खिल्लन की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद भी उसने पुलिस पर फायरिंग की और भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे तमंचा और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
First killed his brother then kill his niece Police caught him in an encounter
मृतक संजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे ने बताया कि खाना खाते समय पापा को मारा
मृतक संजय के बेटे पृथ्वी ने बताया है कि शुक्रवार की रात हम लोग नीचे खाना खा रहे थे। तभी चाचा खिल्लन अपने हाथ में कुछ लेकर आए और कमरे में चले गए। हम लोग भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। थोड़ी ही देर में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। इसके बाद चाचा छत से कूदकर वहां से भाग गए। फिर कमरे में जाकर देखा तो पिता संजय लहूलुहान जमीन पर पड़े थे और पास में बहन अंजली पड़ी थी। यह देखने के बाद बेटा भी चीखने लगा। बेटा ने कहा तीन बहनों में से अंजली सबसे बड़ी बहन थी।





 
विज्ञापन
First killed his brother then kill his niece Police caught him in an encounter
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक की पत्नी बोलीं-खुन्नस रखता था देवर
संजय की पत्नी भगवती ने बताया कि मेरी तबीयत खराब चल रही है। पति मेरे लिए दवा लेकर आए। देवर नीचे चारपाई पर बैठे थे। दो साल पहले देवर हथियार लेकर आए थे, पति ने पकड़वा दिया था। तभी से वह खुन्नस रख रहे थे। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। साथ ही कहा कि खिल्लन को अपने बड़े भाई पर शक था कि वह उसकी पत्नी को देखता है। हालांकि खिल्लन की पत्नी ने इससे साफ-साफ इन्कार किया था। विवाद के कारण ही खिल्लन की पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed