{"_id":"68638d6319af12c90503ab49","slug":"roads-submerged-underpass-drowned-shocking-pictures-of-mathura-after-rain-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश: जलमग्न हुईं सड़कें, डूब गया अंडरपास...तस्वीरों में देखें कान्हा की नगरी मथुरा का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश: जलमग्न हुईं सड़कें, डूब गया अंडरपास...तस्वीरों में देखें कान्हा की नगरी मथुरा का हाल
मथुरा में दिनभर मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन रात को बारिश होने लगी। जोरदार बारिश में जगह-जगह जलभराव हो गया। इसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड समेत जलभराव के अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग करके रूट डायवर्ट किया, ताकि अंडरपास में कोई फंस न जाए। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हालांकि मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ लगातार बारिश का पूर्वानुमान भी जताया है। नए बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा, कंकाली रोड़ और महोली रोड समेत अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या रही। अंडरपासों पर भयंकर जलभराव हो गया। जलभराव के चलते कीचड़ व गंदगी सड़कों पर बहने लगी। कई सरकारी कार्यालयों एवं अफसरों के आवास में पानी भर गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों का यही हाल रहा।
2 of 5
मथुरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार को हुई बारिश में भी शहर में विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया था। इसलिए नगर निगम ने पहले से ही इंतजाम कर लिए हैं। हालांकि अंडरपासों समेत जलभराव के कई संवेदनशील स्थानों पर इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
3 of 5
मथुरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार बारिश से जितनी राहत मिली, उससे कहीं अधिक आफत से भी शहरवासियों को जूझना पड़ रहा है। शहर के कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। मकानों और दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मथुरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलभराव से किसी की बाइक बंद हो गई तो किसी की स्कूटी और कार में पानी जा घुसा। हालांकि नगर निगम के अधिकारियों ने जलनिकासी के लिए जगह-जगह अतिरिक्त पंप सेट भी लगाए हैं, लेकिन जोरदार बारिश में सारे इंतजाम फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मथुरा में बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी देर रात तक जलनिकासी के प्रयासों में लगे रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।