{"_id":"6860f2c9b027a6d2200ac6e3","slug":"mathura-double-murder-young-man-brutally-murdered-his-brother-and-niece-in-mathura-2025-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई और भतीजी का कत्ल: 'खाना खाते समय पापा को मारा...', इसलिए खुन्नस रखता था कातिल; मथुरा डबल मर्डर की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई और भतीजी का कत्ल: 'खाना खाते समय पापा को मारा...', इसलिए खुन्नस रखता था कातिल; मथुरा डबल मर्डर की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:46 PM IST
सार
मथुरा में एक युवक ने अपने बड़े भाई और भतीजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। बड़े भाई ने आरोपी की पत्नी को लेकर कुछ कमेंट कर दिया था। इसी बात पर गुस्साए आरोपी ने दोनों को मार डाला।
विज्ञापन
1 of 9
Mathura Double Murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पत्नी पर कमेंट से नाराज युवक ने बड़े भाई और भतीजी की चाकू मारकर हत्या कर दी। केस दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के पास शुक्रवार रात को संजय (40) और उनके छोटे भाई खिल्लन में विवाद हो गया। गुस्से में खिल्लन ने खाना खा रहे संजय के सीने में एक और पेट में दो वार किए। बीच-बचाव करने आई भतीजी अंजलि (18) की भी छाती में चाकू घोंप दिया।
परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू और साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के बड़े भाई विजेंद्र ने बताया है कि वह पांच भाई हैं। पहले नंबर के वह और इसके बाद ब्रजेश, संजय, अशोक और सबसे छोटा खिल्लन है, वह कुछ नहीं करता। खिल्लन की पत्नी छह माह पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
2 of 9
विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार रात को खिल्लन और संजय में विवाद हुआ। संजय ने उसकी पत्नी को लेकर कुछ कमेंट कर दिया। इसी बात पर गुस्साए खिल्लन ने भोजन कर रहे संजय पर चाकू से हमला कर दिया। खिल्लन ने चाकू से लगातार तीन वार किए, दो पेट में एक सीने में।
3 of 9
पत्नी के साथ आरोपी खिल्लन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमला करने के बाद आरोपी फरार
बीच बचाव करने पहुंची भतीजी अंजली (18) पर चाकू घोंप दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। खिल्लन मौका पाकर वहां से भाग गया। संजय को फरीदाबाद रेफर कर दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आरोपी ने यहीं दिया था वारदात को अंजाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मृतक संजय की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने खिल्लन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इधर, आरोपी खिल्लन की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।
बेटा बोला- खाना खाते समय पापा को मारा
मृतक संजय के बेटे पृथ्वी ने बताया है कि शुक्रवार की रात हम लोग नीचे खाना खा रहे थे। तभी चाचा खिल्लन अपने हाथ में कुछ लेकर आए और कमरे में चले गए। हम लोग भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। थोड़ी ही देर में जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।