{"_id":"6a7f583ad1c99ca8b40622ba","slug":"uproar-at-petrol-pump-over-complaint-of-water-mixed-with-petrol-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत पर पंप पर हंगामा, बंद हो गए वाहन; एथेनॉल को ठहराया जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पेट्रोल में पानी मिलने की शिकायत पर पंप पर हंगामा, बंद हो गए वाहन; एथेनॉल को ठहराया जिम्मेदार
Fri, 14 Aug 2026 11:54 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:54 PM IST
सार
आगरा में पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि पेट्रोल डलवाने के बाद उनके वाहन बंद होने लगे। उन्होंने पेट्रोल में पानी मिलाने का आरोप लगाया। वहीं, पंप कर्मचारियों ने शिकायतों के लिए एथेनाॅल मिश्रण को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
E20 पेट्रोल डिस्पेंसर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खंदौली के थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल में पानी मिला होने की शिकायत पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। करीब दो दर्जन बाइक सवारों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइकें खराब हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइकें कुछ दूरी तक चलने के बाद बंद होने लगीं। इसके बाद बाइक सवारों ने वापस पेट्रोल पंप पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे के कारण पंप पर मौजूद कुछ कर्मचारी मौके से चले गए जिससे पंप पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पंप के सुपरवाइजर रूपेंद्र ने इस संबंध में बताया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित होने के कारण इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।