फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man throws 11 month old daughter into Yamuna  and also attempts to kill wife in Agra

हैवान बना पिता: मां के सामने यमुना में फेंकी 11 माह की मासूम, बाल-बाल बची महिला; भीड़ ने धुना आराेपी, VIDEO

Fri, 14 Aug 2026 08:16 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने अपनी पत्नी के सामने 11 माह की बेटी को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी की भी जान लेने की कोशिश की। माैके पर जुटी भीड़ ने महिला को बचा लिया। युवक को सबक सिखाते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Man throws 11 month old daughter into Yamuna  and also attempts to kill wife in Agra
पिता ने नदी में फेंकी 11 माह की मासूम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अकबरा स्थित यमुना पुल पर एक युवक ने अपनी 11 माह की मासूम बेटी को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महिला को बचाते हुए पति को दबोच लिया। आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


एक युवक बाइक से अपनी पत्नी और 11 माह की बेटी को लेकर अकबरा यमुना पुल पर पहुंचा। पुल पर बाइक रोकने के बाद उसने मासूम को उठाकर यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी के साथ भी मारपीट करते हुए उसे पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे राहगीर माैके पर रुक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना से आक्रोशित राहगीरों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। मौके पर उसकी जमकर पिटाई की गई। इस दौरान किसी ने घटना और आरोपी की पिटाई का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मासूम के यमुना में गिरने की सूचना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कराई।

पीएसी के गोताखोरों को यमुना में उतारा गया है। गोताखोर बच्ची की तलाश में नदी में अभियान चला रहे हैं। पुलिस की ओर से घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे गृहक्लेश की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed