फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Agra murder alleged

Agra News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, गले पर थे ऐसे निशान; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 10:44 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

आगरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजन को शव बेड पर पड़ा मिला। गले पर निशान थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Agra murder alleged
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में शादी के नौ माह बाद एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में पाया गया। ससुरालीजन घर से भाग चुके थे। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


धौलपुर राजाखेड़ा के गांव धारापुरा निवासी जयवीर ने बताया कि उन्होंने 22 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी 30 नवंबर, 2025 को बोदला के राहुल नगर में बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले सत्यप्रकाश के बेटे हर्ष के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी का उत्पीड़न कर करने लगा।
विज्ञापन


जयवीर ने बताया कि कई बार समाज की पंचायत हुई। बुधवार को बेटी ने कॉल कर पिटाई की शिकायत की। दामाद हर्ष और अन्य को फोन मिलाया तो अभद्रता कर कॉल काट दी। बृहस्पतिवार को भतीजे रामू के पास बोदला निवासी परिचित की कॉल आई। बताया गया कि प्रियंका को उसके पति हर्ष, देवर लक्की, सास अनीता, ससुर सत्यप्रकाश और चचेरे भाई गोविंदा और दो अन्य ने मिलकर मार दिया और शव फंदे से लटका दिया है। वह परिजन के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां बेटी का शव बेड पर मिला। गले में फंदे के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने समझौता कराकर भेजा था ससुराल
जयवीर ने बताया कि 20 जून को प्रियंका की पिटाई करने पर वह बेटी को लेकर मायके आ रहे थे। रास्ते में दामाद हर्ष और अन्य ने मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर समझौता करा दिया गया और बेटी को ससुराल भेज दिया गया। इसके बाद से बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोपियों की तलाश शुरू
शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, रिपोर्ट का इंतजार है। परिजन ने तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -गौरव सिंह,एसीपी लोहामंडी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed