फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five children drown in Yamuna in Agra two missing

आगरा में दर्दनाक घटना: नहाते समय पांच बच्चे यमुना में डूबे, दो लापता; गांव में मची चीख-पुकार

Fri, 14 Aug 2026 09:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 09:26 PM IST
सार

बकरी कराने गए पांच बच्चे गर्मी लगने पर यमुना में नहाने चले गए। इस दाैरान पांच बच्चे यमुना में डूब गए। इस दाैरान तीन किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। दो बच्चे लापता हो गए। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Five children drown in Yamuna in Agra two missing
बच्चों के यमुना में डूबने से परिवार में चीख पुकार मच गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा में जंगल में बकरी चराने गए पांच बच्चे शुक्रवार शाम नहाते समय यमुना नदी में डूब गए। तीन बच्चे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन दोनों बच्चों को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका। शनिवार सुबह पीएसी के गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। घटना के बाद परिजन में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


घटना शाम करीब 4 बजे की है। पिन्नापुरा निवासी रूमा (14) पुत्री ताराचंद अपने भतीजे प्रिंस (11) पुत्र किशनलाल, लक्ष्मी (17) पुत्री, तनु (15) पुत्री मनोज, सपना (14) पुत्री राजेंद्र के साथ जंगल में बकरी चराने गई थी। गर्मी के चलते रूमा और प्रिंस यमुना में नहाने लगे। लक्ष्मी ने उन्हें नहाने से मना किया और बकरियां देखने चली गई, लेकिन दोनों नहीं माने। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। 
विज्ञापन


 

लक्ष्मी, सपना और तनु उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गईं। तेज बहाव के कारण वह तीनों भी डूबने लगीं। इसी दौरान लक्ष्मी का पैर मिट्टी के टीले पर पड़ गया। उसने तनु, सपना को पकड़ लिया। किसी तरह तीनों को नदी से बाहर निकल आईं। इसके बाद तीनों बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास पशु चरा रहे लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों और पुलिस को बुलाया। तेज बहाव के कारण गोताखोर भी कुछ दूरी तक जाकर वापस लौट आए। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा और पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा भी गांव पहुंचे। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

पांच बच्चे बकरी चराने गए थे। यमुना नदी में नहाते समय डूब गए। तीन बच्चे बाहर निकल आए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो बच्चों की तलाश की गई, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। शनिवार सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। - -इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed