फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Gold chain stolen after scouting shop using AI robbers fled after breaking through toll barrier one arrested

UP: एआई से दुकान की रेकी कर उड़ाई सोने की चेन, टोल का बैरियर तोड़ भागे थे लुटेरे; एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 14 Aug 2026 09:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 14 Aug 2026 09:02 PM IST
सार

शातिरों ने वारदात में प्रयुक्त कार शिकोहाबाद की एक ट्रैवल एजेंसी से एक दिन के लिए चार हजार रुपये किराए पर ली थी। इसकी एवज में आरोपी ने अपनी बाइक को गिरवी भी रखा था। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि दोनों ने एक सप्ताह पहले इटावा में भी इस प्रकार की लूट की योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Gold chain stolen after scouting shop using AI robbers fled after breaking through toll barrier one arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के इटावा रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स के यहां से बृहस्पतिवार दोपहर ग्राहक बनकर दो सोने की चेन लूटकर भागे शातिर बदमाशों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को कठफोरी टोल के पास से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा फरार है। बदमाशों ने गूगल जेमिनी (एआई टूल) के जरिये ज्वेलर्स की दुकान की तलाश व रैकी की थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ईशु निवासी बेदपुरा, इटावा के पास से 10 ग्राम सोने की एक चेन, घटना में प्रयुक्त नेक्सन कार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। उसका साथी अभिषेक निवासी सैफई, इटावा फरार है। दोनों आपस में मौसेरे भाई हैं। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों इटावा की ओर भागे थे। आरोपियों ने कटफोरी टोल का बैरियर भी तोड़ दिया था। पूछताछ में आरोपी ईशु ने बताया कि वह डी-फार्मा का छात्र है।
विज्ञापन


 

उसने गूगल जेमिनी (एआई टूल) के जरिए सिरसागंज की ज्वेलर्स दुकानों तलाशी थी। जेमिनी से ही यहां से इटावा भागने का रास्ता पूछा था। वारदात में प्रयुक्त कार शिकोहाबाद की एक ट्रैवल एजेंसी से एक दिन के लिए चार हजार रुपये किराए पर ली थी। इसकी एवज में ईशु ने अपनी बाइक को गिरवी भी रखा था। ईशु ने यह भी खुलासा किया कि दोनों ने एक सप्ताह पहले इटावा में भी इस प्रकार की लूट की योजना बनाई थी। मार्ग पर भीड़भाड़ के कारण भागते समय पकड़े जाने के डर से वारदात नहीं की थी।

बता दें कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3 बजे सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली कार से दो युवक इटावा रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स पर पहुंचे थे। फरार आरोपी अभिषेक बाहर कार को चालू करके खड़ा रहा था और निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरा आरोपी ईशु ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गया था। दुकान संचालक सजल और उज्ज्वल द्वारा देखने के लिए दी गई दो सोने की चेन को आरोपी ने पहनी और बाहर की तरफ भाग निकला। दुकानदारों द्वारा पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपी कार में बैठकर इटावा की ओर भाग निकले थे। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की टीम ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed