फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CNG Tank Falls From Moving Container Gas Leak Triggers Panic on Highway

UP: हाइवे पर दौड़ते कंटेनर से गिरा सीएनजी टैंक, गैस रिसाव से मची अफरातफरी; बाल-बाल बचा बड़ा हादसा

Fri, 14 Aug 2026 03:16 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 14 Aug 2026 03:16 PM IST
सार

फिरोजाबाद-शिकोहाबाद मार्ग पर इंदुमई गांव के सामने चलते कंटेनर से सीएनजी टैंक सड़क पर गिर गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। रिसाव देखकर दुकानदार और ग्रामीण दहशत में आ गए तथा कुछ देर यातायात भी रुक गया, हालांकि आग न होने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
CNG Tank Falls From Moving Container Gas Leak Triggers Panic on Highway
हाइवे पर दौड़ते कंटेनर से गिरा सीएनजी टैंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के हाईवे पर इंदुमई गांव के सामने जा रहे कंटेनर से सीएनजी टैंक नीचे गिर गया, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। गैस का रिसाव होता देखकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। सड़क किनारे दुकानदार भी अपनी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। कुछ देर के लिए यातायात भी रुक गया।
विज्ञापन


 सीएनजी टैंक से रिसाव होने के कारण लोग दहशत में आ गए, लेकिन आसपास आग न होने के कारण कोई भी घटना होने से बच गई। अगर आग होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।



लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी लेकिन थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही सिलिंडर से गैस का रिसाव बंद हो गया।  ट्रक चालक ने टैंक को लोगों की मदद से उठाकर गाड़ी में फिट किया। थाना प्रभारी चमन कुमार शर्मा का कहना है कि सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed